अपडेटेड 22 March 2024 at 11:22 IST
धोनी ने कप्तानी छोड़ा तो ड्रेसिंग रूम में रोने लगे CSK के खिलाड़ी, कोच ने किया बड़ा खुलासा
CSK के ड्रेसिंग रूम में आया था आंसुओं का सैलाब, धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो कैसा था माहौल? हुआ खुलासा
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: आईपीएल 2024 का महाआगाज 22 मार्च से यानी आज से होगा। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बना दिया।
धोनी के कप्तानी से हटने के फैसले ने न सिर्फ क्रिकेट फैंस को बल्कि सीएसके के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को भी भावुक कर दिया। चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उस वक्त हर किसी की आंखों में आंसू थे।
धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी
धोनी ने आईपीएल 2024 शुरु होने से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर की थी कि वे इस बार नए रोल में नजर आएंगे। फैंस धोनी के इस पोस्ट का कई तरह से कयास लगा रहे थे लेकिन किसी ने ये नही सोचा था कि धोनी चेन्नई की कप्तानी छोड़ देंगे।
कैसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल
सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि उनके इस फैसले के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था। रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा 'यह बिल्कुल धोनी स्टाइल से लिया गया फैसला था। खिलाड़ी कुछ देर के लिए इमोशनल हुए, लेकिन जल्द ही खिलाड़ी रुतु के लिए जश्न में शामिल हो गए।"
Advertisement
इसके अलावा फ्लेमिंग ने यह उम्मीद जताई कि धोनी पूरा सीजन खेलेंगे। उन्होंने आगे कहा 'मुझे उम्मीद है कि एमएस धोनी पूरा सीजन खेलेंगे। उनकी फिटनेस पिछले साल से काफी बेहतर है। उनके खेलने की इच्छा भी हमेशा की तरह है। यह भविष्य को देखते हुए बहुत सोच-विचार करने के बाद किया गया कॉल था। यह ऋतुराज के लिए अच्छा रहेगा और वह खुद को बतौर कप्तान निखार पाएंगे।
धोनी का हो सकता है आखिरी सीजन
आपको बता दें कि आईपीएल 2008 से एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नी सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। आईपीएल 2024 धोनी के लिए आखिरी आईपीएल हो सकता है क्योंकि धोनी ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद कहा था कि वे अपने फैंस के लिए एक और सीजन खेलना चाहेंगे। आज आईपीएल 2024 में आरसीबी और सीएसके के मुकाबले में चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 11:16 IST