Advertisement

Updated May 5th, 2024 at 08:08 IST

पहले किया नाराज फिर अगले ही पल खुश, विराट कोहली ने इस अंदाज में जीता अनुष्का शर्मा का दिल- VIDEO

RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। मैच में विराट कोहली को सपोर्ट करने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद थीं।

Reported by: Ritesh Kumar
 virat kohli wins anushka sharma heart
विराट कोहली ने अनुष्का को किया खुश | Image:ipl/bcci/x
Advertisement

Virat Kohli-Anushka Sharma: आईपीएल 2024 में लगातार 6 हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शानदार अंदाज में वापसी की है। RCB ने जीत की हैट्रिक लगाकर प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को जिंदा रखा है। शनिवार को आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह हरा दिया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने फिर से जलवा दिखाया। इस सीजन पहली बार RCB को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची अनुष्का शर्मा का एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पल में नाराज और फिर अगले ही पल खुश नजर आ रही हैं।

RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज इस सीजन पहली बार रंग में दिखे और उन्होंने गुजरात टाइटंस को दो बैक टू बैक झटके दिए। स्टार ओपनर शुभमन गिल भी 2 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। गुजरात टाइटंस की टीम 147 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने पहली गेंद पर ही पत्नी अनुष्का शर्मा को टेंशन में डाल दिया।

Advertisement

कोहली ने अनुष्का को टेंशन में डाला

148 रनों का पीछा करने आए उतरे विराट कोहली पहली गेंद पर ही आउट होते-होते बचे। उन्होंने मोहित शर्मा की लेंथ बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की। हालांकि, गेंद फील्डर के पास जा रही थी इसलिए उन्होंने वापस आने का फैसला किया। जब वो ऐसा कर रहे थे तब उनका बल्ला पिच पर फंस गया। तेज तर्रार फील्डर डेविड मिलर ने थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप को मिस कर गई। अगर बॉल स्टंप पर लग जाती तो विराट कोहली पवेलियन लौट जाते और पहली गेंद पर ही RCB को बड़ा झटका लगता। ये सब देख स्टैंड में बैठीं अनुष्का शर्मा के होश उड़ गए लेकिन उन्होंने राहत की सांस ली।

Advertisement

अगली गेंद पर ही जीता दिल

विराट कोहली ने अगली गेंद पर झन्नाटेदार छक्का लगाकर पत्नी अनुष्का शर्मा को टेंशन से बाहर निकाल खुश कर दिया। किंग कोहली ने मोहित शर्मा की गेंद पर कवर के ऊपर से जबरदस्त शॉट लगाया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस सिक्स के बाद आरसीबी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोहली और डु प्लेसिस की जोड़ी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की क्लास लगानी शुरू की और पावरप्ले में 92 रन बनाकर RCB की जीत पक्की कर दी। कप्तान डु प्लेसिस ने 23 गेंदों पर 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने 27 गेंद खेलकर 42 रन बनाए। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: चीते की चाल, बाज की नजर और कोहली के थ्रो पर शक नही करते,शाहरुख को आउट कर अनुष्का को दी फ्लाइंग KISS?


 

Advertisement

Published May 5th, 2024 at 08:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

2 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo