अपडेटेड 8 April 2025 at 09:47 IST

पहले जड़ा छक्का फिर बीच मैदान पर मारी 'टक्कर', विराट कोहली ने इस अंदाज में किया बुमराह का स्वागत, VIDEO वायरल

RCB vs MI: विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर ही शानदार छक्का जड़कर सनसनी मचा दी।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli hits six on jasprit bumrah first ball then collide funny video rcb vs mi
बुमराह की पहली गेंद पर कोहली ने जड़ा छक्का | Image: X

RCB vs MI: आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी तो हुई लेकिन विराट कोहली ने जिस तरह से उनका स्वागत किया, वो देखकर मुंबई इंडियंस के फैंस को अच्छा नहीं लगा होगा।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उन्होंने पहले ओवर में ही आक्रामक ओपनर फिलिप सॉल्ट का विकेट खो दिया। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने काउंटर अटैक कर मुंबई के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

बुमराह की पहली गेंद पर कोहली ने जड़ा छक्का

चौथे ओवर में MI के कप्तान हार्दिक ने गेंद अपने सबसे बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह को थमाई, फैंस विराट कोहली और बुमराह की टक्कर देखने के लिए बेताब थे। RCB के स्टार बल्लेबाज ने उनकी पहली गेंद पर ही शानदार छक्का जड़कर सनसनी मचा दी। लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे बुमराह का स्वागत छक्के से हुआ।

कोहली ने बुमराह को मारी 'टक्कर'

जसप्रीत बुमराह के अगले ओवर में ऐसा दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर भारतीय फैंस खुश हो गए होंगे। 11वें ओवर की 5वीं गेंद पर ये मजेदार घटना हुई। रजत पाटीदार शॉट मारने से चूके और बुमराह ने गेंद उठाकर कोहली को रनआउट करने की सोची, उन्होंने थ्रो नहीं किया लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उसके बाद विराट कोहली उनके पास आए और मजाकिया अंदाज में टक्कर मार दी। दोनों के बीच थोड़ी हंसी-मजाक भी हुई जिसे देखकर वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद फैंस को ठंडक मिली। ये मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

वानखेड़े में 10 साल बाद जीती RCB

आईपीएल 2025 में RCB की टीम अलग अंदाज में खेल रही है। रजत पाटीदार एंड कंपनी ने पहले चेन्नई को उसके गढ़ में जाकर हराया। चेपॉक में 25 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी को जीत मिली। वहीं, अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 10 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में जीत हासिल कर बता दिया कि इस बार वो इतिहास बदलने के इरादे से उतरी है। RCB ने रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल की। 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने मैदान पर फेंकी टोपी, जमकर दी गाली... सूर्या के चक्कर में RCB के 2 खिलाड़ियों की आई शामत, VIDEO वायरल

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 April 2025 at 09:47 IST