अपडेटेड 16 April 2023 at 08:19 IST

ग्रीन जर्सी में Bhojpuri Commentry का लुत्फ उठाते दिखे Virat Kohli, सोशल मीडिया पर Video Viral

Video: भोजपूरी कमेंट्री का आनंद लेते दिखे विराट कोहली, साथ ही कुछ भोजपुरी शब्दों को बोलने की कोशिश

Follow : Google News Icon  
Credit: Twitter
Credit: Twitter | Image: self

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर क बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। इस टूर्नामेंट में यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार है। वहीं, आरसीबी की टीम को दूसरी जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले से पहले विराट कोहली और टीम आरसीबी अपनी हरी जर्सी में दिखआई दी। अब आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 अप्रैल को खेला जाएगा। उसके पहले सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस बार आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री की जा रही है। जिसको फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी भोजपुरी कमेंट्री का मज़ा लेते हुए नजर आए। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें विराट कोहली भोजपुरी भाषा के शब्द बोलते हुए नजर आ रहे हैं। 

ये पढ़ें- IPL 2023 में गदर मचाने वाले रिंकू सिंह को लेकर इयान बिशप ने BCCI से कर दी बड़ी मांग

आरसीबी का सामना शनिवार, 15 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इस दौरान आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली रहे। जिन्होंने 34 गेंदों में 50 रन बनाए। जिसमें 1 छक्का समेत 6 चौके शामिल है। बता दें कि कोहली का यह आईपीएल 2023 का तीसरा अर्धशतक था। 

Advertisement

ये पढ़ें- RCB Vs DC: IPL में कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड, चिन्नास्वामी में किया कुछ ऐसा कि बन गया इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने अपने नाम किया। IPL के इतिहास में कोहली ने एक ही स्टेडियम में 2500 रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। कोहली ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट आईपीएल मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने IPL 2023 में चार मैचों में तीन अर्धशतक बनाए हैं।   

Advertisement

ये पढ़ें- फिर सामने आया कोहली-गांगुली विवाद, 'प्रिंस' ने नजरें फेरी तो 'किंग' ने नहीं मिलाया हाथ

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 16 April 2023 at 08:19 IST