अपडेटेड 15 March 2024 at 17:48 IST

IPL में साथ खेलेंगे कोहली-बाबर? दिन में सपने देख रहे पाकिस्तानियों को हरभजन सिंह ने धो डाला

पाकिस्तानी फैंस सपने देख रहे हैं कि बाबर-कोहली IPL में साथ में खेलें। फैन के इस सपने पर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके सपनों की धज्जियां उड़ा दी।

Follow : Google News Icon  
Harbhajan Singh
Harbhajan Singh | Image: BCCI/IPL

Harbhajan Singh: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का सारे फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस लीग का न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी खूब क्रेज रहता है। इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का खेलना प्रतिबंधित है।

ऐसे में पाकिस्तान के फैंस ये सपने देख रहे हैं कि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे शीर्ष खिलाड़ी आईपीएल में खेलें। पाकिस्तानी फैंस के इस सपने पर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी और उनका सपना चकनाचूर कर दिया।

पाकिस्तानी फैन के सपने को हरभजन सिंह ने किया चकनाचूर

एक पाकिस्तानी फैन ने एक ट्वीट में लिखा कि वह बाबर आजम और विराट कोहली को आरसीबी के लिए खेलते हुए देखना चाहता है। वहीं, वह चाहता है कि शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस में साथ खेलें और मोहम्मद रिजवान-एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स में एक साथ खेलें। उसने ट्वीट में लिखा, 'कई भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस का यही सपना है।' इसके जवाब में हरभजन सिंह ने लिखा, 'कोई भारतीय ऐसा सपना नहीं देखता। आप लोग कृपया सपने देखना बंद करो, अब जाग जाओ।'

हरभजन ने कैप्शन में हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किया। हरभजन सिंह ने जैसे मजाक उड़ाया उसे देखकर पाकिस्तानी फैंस को गुस्सा आया। उन्होंने इस खिलाड़ी को ट्रोल करने की कोशिश की। भारतीय फैंस भी इस लड़ाई में टूट पड़े और पाकिस्तानी फैंस को जवाब देने लगे।

Advertisement

अली रजा आलम नाम के एक अकाउंट से तस्वीर शेयर की। जिसमें बाबर आजम विराट कोहली एक साथ आरसीबी की जर्सी में दिख रहे हैं। शाहीन अफरीदी जसप्रीत बुमराह के साथ मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे वहीं रिजवान चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिखे। इसके कैप्शन में अली रजा ने लिखा, ‘हर भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट फैन का सपना।’ इस ट्वीट में हरभजन सिंह को भी टैग किया गया था।  

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से 

बात करें आईपीएल की तो आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। सीजन का पहला मुकाबला एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम और ए आर रहमान की परफॉर्मेंस हो सकती है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL से पहले गौतम गंभीर के एक पोस्ट से गर्माया माहौल, जानें क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर? - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 15 March 2024 at 17:40 IST