विराट कोहली से मिले वैभव सूर्यवंशी: हाथ जोड़कर किया अभिवादन, 'किंग' से मिला सफलता का मंत्र, VIDEO
अहमदाबाद में वैभव सूर्यवंशी भी आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। मैच के बाद विराट कोहली और वैभव की मुलाकात हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Virat Kohli And Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। आईपीएल में RCB की यह लगातार दूसरी जीत थी। फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे, जहां मैच खत्म होने के बाद उनकी मुलाकात किंग कोहली से हुई। इस दौरान दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वैभव ने हाथ जोड़कर 'किंग' का किया अभिवादन
खिताबी मैच के बाद जब फैंस और बेंगलुरु की टीम जश्न मनाने में मशगूल थी, तब उसी वक्त वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की मुलाकात हुई। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट के आते ही वैभव उन्हें नमस्ते करते हैं।
इसके बाद दोनों के बीच कुछ खास बातचीत होती है। इस दौरान कोहली वैभव के कंधे पर हाथ रखते हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें कुछ समझा रहे हैं। वैभव कोहली की बात को ध्यान से सुन रहे हैं। फैंस कोहली और वैभव की मुलाकात के मोमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Advertisement
IPL में वैभव ने जीते कई अवार्ड्स
अगर बात करें कि आईपीएल 2026 सीजन में वैभव को कौन-कौन से अवार्ड्स मिले तो ऐसे में आपको बता दें कि इस सीजन उन्होंने कुल पांच अवार्ड्स अपने नाम किए। वैभव ने ऑरेंज कैप के साथ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवार्ड भी अपने नाम किए। इस दौरान उन्हें हर अवार्ड्स के लिए इनामी राशि भी दिया गया।
वैभव सूर्यवंशी का IPL करियर
वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में आईपीएल में डेब्यू किया था। आईपीएल में वैभव ने अभी तक 23 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 23 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 44.69 की औसत और 228.95 के स्ट्राइक रेट से 1028 रन बनाए हैं। इस बीच 2 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं।