RCB Vs SRH : जीत का जश्न मनाते हुए King Kohli ने पत्नी को भेजा फ्लाइंग किस, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन देख फैंस के चेहरे पर आई मुस्कुराहट
विराट कोहली ने मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस किया। अनुष्का पहले हैरान हुईं, फिर जोर-जोर से हंस पड़ीं। उनका प्यारा रिएक्शन देखकर फैंस पिघल गए। ये छोटा सा रोमांटिक मोमेंट एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- खेल समाचार
- 3 min read

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर IPL 2026 सीजन की शानदार शुरुआत की। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल RCB की इस शानदार जीत के केंद्र रहे। RCB ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 200 से अधिक रनों का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया।
मैच के बाद जीत का जश्न मनाते हुए क्रिकेट के किंग विराट कोहली और बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों का प्यार हमेशा से फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन रहा है। मैच के दौरान दोनों के बीच का पुराना 'फ्लाइंग किस' वाला मोमेंट फिर से वायरल हो गया। विराट कोहली ने स्टेडियम में बैठी अनुष्का की तरफ उड़ता हुआ किस भेजा और अनुष्का का रिएक्शन देखकर लोग अपने चेहरे की मुस्कुराहट नहीं छुपा सके।
विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री
मैच के बाद विराट कोहली बैट उठाए मुस्कुराते हुए नजर आए। अचानक उन्होंने स्टैंड्स की तरफ देखा और हाथ से फ्लाइंग किस का जेस्चर किया। उनका चेहरा पूरी तरह से खुशी से चमक रहा था। कैमरा तुरंत घूमा और अनुष्का पर फोकस हो गया। अनुष्का पहले तो हैरान होकर मुंह पर हाथ रखकर मुस्कुराईं, फिर जोर-जोर से हंसने लगीं।
दोस्तों के साथ बैठी अनुष्का हंसते-हंसते ताली बजाने लगीं। उनका वो प्यारा अंदाज देखकर पूरा स्टेडियम और सोशल मीडिया पिघल गया। ये मोमेंट सिर्फ कुछ सेकंड का था, लेकिन इतना मीठा कि लाखों दिलों को छू गया।
Advertisement
दोनों का प्यार बिल्कुल खरा
विराट और अनुष्का का रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और 2017 में दोनों ने शादी कर ली। उसके बाद से उनका हर पब्लिक मोमेंट फैंस के लिए स्पेशल होता है। फ्लाइंग किस की ये परंपरा नई नहीं है। पहले भी कई मैचों में विराट मैदान से अनुष्का को किस भेज चुके हैं। हर बार अनुष्का के रिएक्शन अलग-अलग होते हैं, कभी शरमाते हुए, कभी हंसते हुए, कभी आंखें दिखाते हुए। लेकिन हर बार एक बात कॉमन रहती है, दोनों का प्यार बिल्कुल खरा और नॉन-स्टॉप रोमांटिक!
कोहली और पडिक्कल की शानदार पारी
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। SRH निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में कामयाब रही। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाकर 26 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। RCB की तरफ से किंग कोहली ने शानदार पारी खेली। विराट के अलावा, देवदत्त पडिक्कल के ताबड़तोड़ 61 रन बनाएं। पडिक्कल ने अपनी पारी में सात चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में पांच छक्के और पांच चौके लगाए।