PBKS vs RR: आज के ही दिन वैभव सूर्यवंशी ने रचा था इतिहास, क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ दोहराएंगे ये कारनामा?

Vaibhav Sooryavanshi: मंगलवार, 28 अप्रैल को आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि आज के ही दिन उन्होंने आईपीएल 2025 में एक नया इतिहास रचा था।

Follow : Google News Icon  
Vaibhav Sooryavanshi 35 ball IPL hundred 28 april
आज के ही दिन वैभव सूर्यवंशी ने रचा था इतिहास | Image: @cricbuzz

Vaibhav Sooryavanshi: मंगलवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। हालांकि, पंजाब इस मामले में अभी आगे हैं।

इस मैच राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की नजरें सबसे अधिक रहने वाली हैं, क्योंकि वो आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वैभव ने आईपीएल 2025 में डेब्यू करते ही तहलका मचा दिया था और महज 14 साल के उम्र में आज के ही दिन आईपीएल 2025 में इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर गर्दा मचा दिया था।

आज के दिन ही 35 गेंदों में जाड़ा था शतक

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल के उम्र में आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने मात्र 7 मुकाबले खेले थे और इस दौरान उन्होंने एक मैच में महज 35 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक ठोकर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने आज के ही दिन यानी 28 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके लगाए थे।

Advertisement

क्या PBKS के खिलाफ दोहराएंगे ये कारनामा?

अब सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी इतिहास को दोहरा सकते हैं? इस सवाल का जवाब में कहा जा सकता है कि वैभव आईपीएल 2026 में जिस शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उनके लिए दोबारा यह कारनामा करना कोई बड़ी बात नहीं है। आईपीएल 2026 में अभी तक वैभव ने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

शानदार फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी

अगर बात करें आईपीएल 2026 में वैभव का फॉर्म कैसा है, तो आपकी जानकारी के बता दें कि अभी तक वैभव ने 8 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान करीब 234.87 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं। वैभव ओपल 2026 में अभी तक 2 अर्धशतक और 1 शतक भी लगा चुके हैं। 15 साल के वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक लगाकर आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: PBKS vs RR: पंजाब का 'विजय रथ' रोकने उतरेगी राजस्थान की सेना, बारिश बन सकती है विलेन? पढ़ें पिच और वेदर रिपोर्ट

 

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड