IPL में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा का ये आखिरी सीजन, इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर की फीलिंग
रोहित शर्मा को लेकर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। इस खिलाड़ी ने रोहित के अगले साल मुंबई इंडियंस के साथ न होने की बात कही है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन बेशक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए बेहद खराब रहा हो, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पूरे सीजन सुर्खियों में बने रहे। दरअसल मुंबई ने IPL 2024 सीजन से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रोहित (Rohit) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान बनाया था।
मुंबई इंडियंस का रोहित को कप्तानी से हटाना और हार्दिक पांड्या को कमान सौंपने का फैसला टीम के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं रहा। टीम का प्रदर्शन ठीक नहीं और जो विवाद हुआ वो अलग। रोहित को कप्तानी से हटाने का फैसला फैंस को नागवार गुजरा और इसको लेकर पूरे सीजन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। वहीं रोहित को लेकर भी ये खबरें आईं कि वो भी मुंबई के इस फैसले से खुश नहीं हैं और वो अगले सीजन मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं।
मुंबई इंडियंस आज शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2024 सीजन का आखिरी मैच खेल रही है और जाते-जाते एक बार फिर रोहित को लेकर ये बातें होने लगी हैं। रोहित शर्मा IPL में अगले साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे। ऐसा हम नहीं, बल्कि एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा है। भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने रोहित को लेकर अपनी फीलिंग बताई है।
जाफर ने रोहित को लेकर बोली दिल की बात
Advertisement
मुंबई इंडियंस इस सीजन IPL प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई है और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी मैच महज औपचारिकता है, जिसमें रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला है। मैच के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने रोहित को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की और दिल की बात बोल दी। जाफर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-
ऐसा महसूस हो रहा है कि ये आखिरी बार है जब हम रोहित को मुंबई इंडियंस की जर्सी में देख रहे हैं।
रोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ इस मैच में 38 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 68 रन बनाए। पूरे सीजन की बात करें तो रोहित ने 14 मैचों में 150 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 402 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।