सुरेश रैना ने LIVE मैच में उतारी प्रीति जिंटा के चहेते की इज्जत, कहा- इनको तो अपनी जेब में रखते हैं वरुण चक्रवर्ती
KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। जितने रन खिलाड़ी एक मैच में बना लेते हैं, मैक्सवेल 7 पारियों में भी नहीं बना सके हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

KKR vs PBKS: आईपीएल 2025 के 44वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रेयस अय्यर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने एक ओवर में 7 रन बनाए ही थे कि बारिश ने दस्तक दी और खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। मैच का नतीजा नहीं निकल सका और दोनों टीम को 1-1 अंक मिले।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में पंजाब किंग्स की बैटिंग ऑर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल पर भरोसा दिखाकर उन्हें नंबर-4 पर बैटिंग के लिए भेजा, लेकिन मैक्सवेल ने हमेशा की तरह पंजाब किंग्स को इस बार भी धोखा दिया।
ग्लेन मैक्सवेल पर रैना ने कसा तंज
आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। जितने रन खिलाड़ी एक मैच में बना लेते हैं, मैक्सवेल 7 पारियों में भी नहीं बना सके हैं। जी हां, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 7 मैचों में 8.00 की औसत से 48 रन बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मैक्सवेल ने 8 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 7 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। जब वो आउट हुए तो स्टारस्पोर्ट्स पर हिंदी कमेंट्री कर रहे सुरेश रैना ने मजेदार बात कही। उनका ये कमेंट सुन फैंस को भले ही हंसी आएगी, लेकिन पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा को तकलीफ होगी।
'मैक्सवेल को अपनी जेब में रखते हैं वरुण चक्रवर्ती'
ग्लेन मैक्सवेल के आउट होते ही पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना ने करारा प्रहार किया। रैना ने कहा, 'मैक्सवेल को तो वरुण चक्रवर्ती अपनी जेब में रखते हैं।'
Advertisement
मैक्सवेल को 5 बार आउट कर चुके हैं चक्रवर्ती
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का टी20 क्रिकेट में 8 बार वरुण से आमना-सामना हुआ है और 5 बार वो आउट हो चुके हैं। यही वजह है कि सुरेश रैना ने तंज कसते हुए कहा कि मैक्सवेल को वरुण चक्रवर्ती अपनी जेब में लेकर घूमते हैं। रैना ने आगे कहा कि मुझे याद नहीं है कि मैक्सवेल ने आईपीएल में आखिरी बार कब रन बनाया था। उन्हें बहुत मौके मिल चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: KKR vs PBKS: बारिश के कारण धुला मैच, मुसीबत में फंसी पंजाब किंग्स, पॉइंट्स टेबल में हो गया बड़ा बदलाव