Sunrisers Hyderabad Vs Delhi Capitals: SRH की विस्फोटक शुरुआत, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई

SRH vs DC: आईपीएल के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की जंग दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रही है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में सनराइजर्स ने धमाकेदार शुरुआत की है।

Follow : Google News Icon  
Sunrisers Hyderabad Vs Delhi Capitals
SRH की विस्फोटक शुरुआत | Image: IPL

Sunrisers Hyderabad Vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही। SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने पावर प्ले में DC के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। नितीश राणा के एक ओवर में 20 रन अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने ठोके। वहीं, 5 ओवर में हैदराबाद ने 56 रन बना लिए। 

अभिषेक शर्मा ने पॉवरप्ले में 19 गेंद पर 42 रन ठोके

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पॉवरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पॉवरप्ले में 19 गेंद पर 42 रन ठोक दिए। नितीश राणा के एक ओवर में 20 रन अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने ठोके। इस ओवर में दो छक्के अभिषेक ने शुरुआत में लगाए और हेड ने छक्के से अंत किया। 
 

छह ओवर में 67 रन बनाए

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड, दोनों ने पॉवरप्ले अपनी टीम में 67 रन जोड़े। दोनों के बीच दोनों की अर्धशतकीय साझेदारी रही।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ना कोहली, ना ईशान किशन और ना ही वैभव सूर्यवंशी... जानिए किस बल्लेबाज के सिर सजा है ऑरेंज कैप?
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड