'जब तक IPL है मुझे पापा मत कहना...' रोहित के सामने सुनील शेट्टी ने दामाद राहुल से क्यों कही ये बात?
रोहित शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल से कह रहे हैं कि जब तक आईपीएल है तुम नहीं रोहित मेरा बेटा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: खेल के मैदान पर कोई किसी का सगा नहीं होता। ये मिसाल तो आपने सुना और देखा ही होगा। आईपीएल 2024 से पहले भी यही देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल की फिरकी लेते नजर आ रहे हैं। हिटमैन ने ये वीडियो शेयर करते हुए कहा कि पारिवारिक समय खत्म, अब प्रतिद्वंद्विता का समय शुरू हो गया है।
आईपीएल 2024 के आगाज में अब महज एक दिन बाकी है। मेगा इवेंट के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है।
राहुल नहीं रोहित हैं सुनील शेट्टी के बेटे
IPL 2024 की शुरुआत से पहले आयोजकों ने रोहित शर्मा, लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ एक मजेदार विज्ञापन पेश किया। इस बात से तो दुनिया वाकिफ है कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल एक्टर सुनील शेट्टी के दामाद हैं। राहुल ने अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी, 2023 को शादी की थी। हालांकि, आईपीएल 2024 से पहले एक विज्ञापन में उनके ससुर यानि सुनील शेट्टी ने राहुल को बेटा मानने से इनकार कर दिया।
वीडियो में क्या है?
मजेदार वीडियो में देख सकते हैं कि रोहित शर्मा और सुनील शेट्टी एक साथ बैठे हुए हैं। इस बीच वहां केएल राहुल की एंट्री होती है। असली मजा तो इसके बाद है। रोहित शर्मा कहते हैं- 'अरे देख नहीं रहे फैमिली डिनर का समय है, इसके बाद राहुल हैरान होकर सुनील शेट्टी से कहते हैं 'पापा'। फिर सुनील शेट्टी का जवाब आता है, 'नो पापा... जब तक टूर्नामेंट है, शर्मा जी का बेटा यानि रोहित शर्मा ही मेरा बेटा है। शेट्टी की इस बात से रोहित गदगद हो जाते हैं और राहुल निराश होकर वहां से चले जाते हैं।
Advertisement
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। बता दें कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। सुनील शेट्टी आईपीएल में मुंबई को ही सपोर्ट करते हैं। वो कई बार टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए स्टेडियम में भी मौजूद रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं।
इसे भी पढ़ें: सूर्या-पंत के लिए फायदेमंद साबित होगा IPL का ये नियम, 10-15 मिनट में बदल सकता है मैच का समीकरण