IPL क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद से कहां हुई चूक? गावस्कर ने बताया दो टूक

भारतीय क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर ने IPL 2024 के क्वालीफायर 1 में SRH की हार पर बात की है और हैदराबाद की गलती बताई है।

Gavaswar told Sunrisers Hyderabad Mistake in IPL Qualifier 1
क्वालीफायर 1 में SRH से कहां चूक हुई, सुनील गावस्कर ने बताया | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सबसे खतरनाक नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ SRH फाइनल में नहीं जा पाई, हालांकि उसके पास एक और मौका है। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार 21 मई को हुए क्वालीफायर 1 में SRH से क्या गलती हुई, भारतीय क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ये बता दिया है। 

SRH से कहां हुई चूक? 

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने IPL के पहले क्वालीफायर में पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को पेचीदा बताते हुए कहा कि इस रणनीति का खामियाजा उन्हें KKR से हार कर भुगतना पड़ा। बता दें कि इस बड़े मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने अपनी दूसरी गेंद पर ट्रेविस हेड (Travis Head) को आउट करने के साथ पहले स्पैल में तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए। लगातार विकेट गिरने के बावजूद SRH 159 के स्कोर तक पहुंचा, लेकिन KKR ने 13.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। गावस्कर ने IPL ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोटर्स पर बातचीत करते कहा- 

ये शानदार प्रदर्शन था। बल्ले और गेंद दोनों से इतना प्रभावी प्रदर्शन। उन्होंने पावरप्ले में 4 विकेट लिए और वहीं से सनराइजर्स हैदराबाद बैकफुट पर आ गई। इससे वो उबर ही नहीं सकी। पहले 6 ओवरों में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी पेचीदा थी। दो विकेट गंवाने के बाद उन्हें संभलकर खेलना चाहिए था। रन बनाने के मौके नहीं गंवाने चाहिए, लेकिन हर गेंद को पीटना भी जरूरी नहीं है। वैसे KKR को श्रेय जाता है, जिसने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement

बता दें कि SRH के पास अब फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका है। उसे 24 मई को RCB या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 खेलना होगा। 

ये भी पढ़ें- कंगाल पाकिस्तान में खाने के लाले और डॉलर से पसीना पोंछ रहा ये Pak खिलाड़ी, VIDEO देख भड़के फैंस

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड