IPL से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, फर्स्ट हाफ में नहीं मिलेगी इस गेंदबाज की सेवा

5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL 2024 से पहले बड़ा झटका लगा है। उसका एक स्टार तेज गेंदबाज IPL 2024 के पहले हाफ से बाहर हो सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IPL Franchise Mumbai Indians
दिलशान मदुशंका मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2024 का पहला हाफ नहीं खेल पाएंगे | Image: IPL

Sri Lanka Pacer Dilshan Madushanka is Unlikely to play first half of IPL 2024: दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीग T20 टूर्नामेंट IPL की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। 22 मार्च को IPL 2024 सीजन का आगाज होगा, लेकिन इससे पहले 5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। 

दरअसल मुंबई को शायद IPL 2024 के पहले हाफ में अपने एक दिग्गज तेज गेंदबाज की सेवाएं न मिल पाएं। बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे वनडे मैच में गेंदबाजी के दौरान चोटिल होने के बाद श्रीलंकाई पेसर दिलशान मदुशंका बांग्‍लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं। साथ ही उनके IPL के शुरुआती चरण का हिस्‍सा होने की भी संभावना कम है, जहां वो मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी चोट की जानकारी

श्रीलंका क्रिकेट ने रविवार सुबह एक बयान में कहा कि MRI स्‍कैन में पुष्टि हुई है कि मदुशंका के बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग की चोट है और वो रिहैब के लिए घर लौटेंगे। श्रीलंका टीम के मैनेजर महिंदा हलनगोड़ा ने कहा-

Advertisement

हमें उनकी चोट के बारे में रिपोर्ट रविवार की सुबह मिली है। ये नई चोट है। हमें नहीं पता कि मदुशंका को इससे उबरने में कितना समय लगेगा, लेकिन वो मेडिकल टीम की निगरानी में उच्‍च प्रदर्शन सेंटर में रिहैब करेंगे। अभी के लिए वो कल होने वाले वनडे से तो बाहर हो गए हैं। 

मुंबई ने मोटी रकम देकर खरीदा था 

Advertisement

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के बाएं हाथ के इस युवा स्टार तेज गेंदबाज को IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में मोटी रकम देकर खरीदा था। मदुशंका के साथ उनके साथी नुवान तुषारा मुंबई इंडियंस के नए खिलाड़‍ियों में से हैं, जिन्‍हें दिसंबर में हुई नीलामी में खरीदा गया था। मदुशंका को 4.6 करोड़ रुपए खर्च कर टीम में शामिल किया गया था। टीम में उनके अलावा फास्ट बॉलिंग अटैक में जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ, गेराल्‍ड कोएत्जे, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर और तुषारा शामिल हैं, जबकि ऑलराउंडर्स में हार्दिक पांड्या, रोमारियो शेफ़र्ड और अंशुल कामबोज मौजूद हैं।

मदुशंका का इंटरनेशनल करियर

23 साल के मदुशंका के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 23 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 24.87 की औसत से 41 विकेट लिए हैं। वहीं 14 T20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उनके नाम 9.41 की इकॉनमी से 14 विकेट दर्ज हैं। मदुशंका ने पिछले साल जुलाई में कोलंबो में पाकिस्‍तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था, हालांकि IPL उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। मुंबई इंडियंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। 

ये भी पढ़ें- WPL 2024 Final: RCB की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली 113 पर ढेर, खिताब पर कसा शिकंजा

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड