RCB vs SRH: कोहली की 'विराट' पारी के आगे धुआं-धुआं हुआ सनराइजर्स हैदराबाद , ओपनिंग मैच में RCB ने SRH को 6 विकेट से रौंदा

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 28 मार्च को खेला गया, जिसे RCB ने 6 विकेट से आसानी से जीत लिया।

Follow : Google News Icon  
RCB vs SRH Match Result
आईपीएल मैच में RCB ने SRH को हराया | Image: X/IPL

RCB vs SRH: RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शनिवार, 28 मार्च को खेला गया। इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बैटिंग करने का न्योता दिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि, SRH की टीम कप्तान ईशान किशन और अनिकेत वर्मा के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में कामयाब रही। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाकर 26 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। RCB की तरफ से किंग कोहली ने शानदार पारी खेली। विराट के अलावा, देवदत्त पडिक्कल के ताबड़तोड़ 61 रन की पारी खेली।

कोहली और पडिक्कल की शानदार पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने का काम विराट कोहली के अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने बखूबी किया। देवदत्त पडिक्कल महज 26 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 61 रन की पारी खेली। पडिक्कल ने अपनी पारी में सात चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में पाँच छक्के और पाँच चौके लगाए।  

ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी हुई बेकार

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने टीम को संभाला। ईशान किशन ने पहले ही मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान ने ताबड़तोड़ 80 रन की पारी खेली। ईशान ने 38 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के और आठ चौके की मदद से 80 रन की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, उनकी अर्धशतकीय पारी RCB की जीत को न रोक सकी। ईशान किशन के अलावा, अनिकेत वर्मा की 43 रन की पारी भी बेकार चली गई।

Advertisement

जैकब डफी और शेफर्ड ने चटकाए 3-3 विकेट लिए

सनराइजर्स हैदराबाद को 201 रन पर रोकने का काम RCB के गेंदबाजों ने बखूबी किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सबसे अधिक जैकब डफी ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, रोमारियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड