SRH vs RCB: बेंगलुरु ने हैदराबाद के सामने किया सरेंडर, SRH ने RCB को 55 रनों से हराया, ईशान किशन की तूफानी पारी

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया, जिसे हैदराबाद ने आसानी से 55 रन से जीत लिया है। हैदराबाद की जीत में ईशान किशन, अभिषेक और क्लासेन रहे।

Follow : Google News Icon  
SRH vs RCB  67 IPL Match RESULT
SRH ने RCB को 55 रनों से हराया, ईशान किशन की तूफानी पारी | Image: IPL

SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 67वां मुकाबला शुक्रवार, 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसे हैदराबाद ने 55 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ SRH के 18 अंक हो गए हैं।

इससे पहले हैदराबाद ने में बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई और हैदराबाद ने 55 रन से जीत लिया। हैदराबाद की जीत में ईशान किशन ने 79 रन की पारी, अभिषेक शर्मा ने 56 रन और हेनरिक क्लासेन ने 51 रन की तूफानी पारी खेली।

SRH के सामने RCB की गाड़ी 200 रन पर रुकी

हैदराबाद के 256 के लक्ष्य का पीछा करती हुई बेंगलुरु का प्रदर्शन इस मैच में निराशाजनक रहा है। कप्तान रजत पाटीदार के अलावा, किसी ने अर्धशतकीय पारी नहीं खेली। विराट कोहली 14 रन, कुणाल पाण्ड्य 41 रन और वेंकटेश अय्यर 47 रन ही बना पाए। अंत में बेंगलुरु 200 रन ही बना पाई।

ईशान किशन की तूफ़ानी पारी

हैदराबाद को 255 रन के लक्ष्य तक लेकर जाने में ईशान किशन से सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 79 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। ईशान किशन के अलावा, अभिषेक ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन (4 चौके, 5 छक्के) बनाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी ताबड़तोड़ 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौक और 5 छक्के लगाए।

Advertisement

जीत-हार के बाद SRH-RCB कहां?

इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के कुल 18 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं, इस हार के बाद भी बेंगलुरु की टीम 18 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स 18 अंकों के साथ मौजूद हैं। आपको बता दें कि नेट रन रेट सही होने के कारण बेंगलुरु हारने के बाद भी टॉप पर है। 
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड