Updated March 28th, 2024 at 13:40 IST
IPL में गदर मचा रहे अभिषेक का विवादों से नाता, मॉडल के सुसाइड केस में लटकी थी गिरफ्तारी की तलवार!
Abhishek Sharma Controversy: अभिषेक शर्मा पिछले महीने सुर्खियों में आ गए थे जब उनका नाम तानिया सिंह नाम की एक मॉडल के सुसाइड केस में सामने आया।
- स्पोर्ट्स
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Abhishek Sharma Controversy: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) इस समय मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी धमाकेदार पारी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। उन्होंने बुधवार के मैच में सबसे तेज अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी बना डाला। हालांकि, अभिषेक पिछले महीने भी सुर्खियों में आ गए थे जब उनका नाम तानिया सिंह (Tania Singh Suicide Case) नाम की एक मॉडल के सुसाइड केस में सामने आया।
IPL 2024 में अभिषेक शर्मा के बल्ले का कमाल देखने को मिल रहा है। सीजन के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह धो डाला। अभिषेक ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए जिसमें से केवल 16 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर उन्होंने रिकॉर्ड बना लिया।
Advertisement
IPL से पहले मॉडल के सुसाइड केस में आया था अभिषेक शर्मा का नाम
सूरत की चर्चित मॉडल तानिया सिंह ने 19 फरवरी को अपने अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था। जब मामले की जांच हुई तो पता चला कि वह पहले IPL क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। पुलिस ने अभिषेक को पूछताछ के लिए समन भी भेजा था। ऐसा कहा गया कि आत्महत्या से पहले तानिया ने अभिषेक को मैसेज किए थे जिसका क्रिकेटर ने कथित तौर पर कोई जवाब नहीं दिया था। मामले में सूरत पुलिस ने करीब 6 घंटे तक अभिषेक से पूछताछ की थी।
Advertisement
IPL 2024 में अभिषेक शर्मा ने चलाया बल्ले का जादू
27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच हुआ जो काफी रोमांचक था। हैदराबाद की टीम ने ना केवल पांड्या की टीम को धूल चटा दी, बल्कि 277 रन बनाकर इतिहास भी रच दिया। ये इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर है। इसी मैच में पहले ट्रेविस हेड (Travis Head) 18 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, उनकी ये खुशी कुछ ही देर रही क्योंकि फिर मैदान पर अभिषेक शर्मा आए जिन्होंने केवल 16 गेंदों में ये कारनामा कर दिखाया और सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड का ताज अपने सिर पहन लिया।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः 'तुम्हें चप्पल से...' मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई करने वाले अभिषेक शर्मा को युवराज ने क्यों दी धमकी?
Advertisement
Published March 28th, 2024 at 13:30 IST