अपडेटेड 6 April 2024 at 16:39 IST

मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद निशाने पर आए हार्दिक को लेकर बोले सौरव गांगुली, क्या कहा?

मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद से हार्दिक की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। फैंस की ओर से हार्दिक की नारेबाजी पर अब गांगुली ने बयान दिया है।

Follow : Google News Icon  
Sourav Ganguly Comment on Hardik Pandya
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की आलोचना पर बोले सौरव गांगुली | Image: ANI/IPL

Sourav Ganguly on Mumbai Indians Captain Hardik Pandya: भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस वक्त काफी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह मुंबई का कप्तान बनाए जाने के बाद से ही वो फैंस के निशाने पर थे और अब टीम की लगातार तीन हार के बाद उन्हें फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई ने IPL 2024 में शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं। स्टेडियम बदला, लेकिन फैंस का रुख नहीं। हार्दिक को हर मैच में फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ी। इन तीनों मैचों में हार्दिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, लेकिन इस बीच अब पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है। 

हार्दिक की ट्रोलिंग पर क्या बोले दादा?

IPL में दिल्ली कैपिटल्स के सदस्त सौरव गांगुली ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ नारेबाजी को गलत बताया है। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार, 7 अप्रैल को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में खुलकर बात की। उन्होंने कहा-

Advertisement

मुझे नहीं लगता कि फैंस को हार्दिक पंड्या के खिलाफ नारेबाजी करनी चाहिए। फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है, जब आप देश या राज्य की कप्तानी करते हैं। अगर हम रोहित शर्मा को देखें तो उनकी एक अलग ही क्लास है। एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में फ्रेंचाइजी और भारत के लिए उनका प्रदर्शन एक अलग स्तर पर रहा है, लेकिन ये हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। 

बता दें कि IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की अगली भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार, 7 अप्रैल को दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी। मुंबई ने जहां सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खोला है तो वहीं दिल्ली की हालत भी कुछ ठीक नहीं है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 हारे हैं और सिर्फ 1 ही जीता है। 

ये भी पढ़ें- ब्रिटिश PM ऋषि सुनक पर छाई क्रिकेट की खुमारी, दिग्गज बॉलर एंडरसन की गेंद पर लगाया दमदार शॉट; VIDEO

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 6 April 2024 at 16:32 IST