IPL से पहले पंत पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- 'अपने सकारात्मक रवैये के कारण...'

दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL का 2024 सीजन बहुत यादगार है, क्योंकि ऋषभ पंत वापसी कर रहे हैं। टूर्नामेंट के आगाज से पहले धवन ने पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rishabh Pant & Shikhar Dhawan
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और शिखर धवन | Image: BCCI/X

Shikhar Dhawan Comment on Rishabh Pant Comeback in Cricket: IPL 2024 बेहद खास रहने वाला है। क्रिकेट प्रेमी, खासतौर पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के फैंस इस सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) वापसी कर रहे हैं। 

भयानक सड़क हादसे के बाद पूरी तरह ठीक होकर पंत (Pant) अब मैदान पर वापसी करने वाले हैं। करीब 14 महीने बाद पंत की वापसी होने वाली है। IPL में वो बतौर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान कमबैक कर रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में 10 दिन बाकी हैं और इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

पंत को लेकर धवन ने किया खुलासा

भारतीय दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन ने खुलासा किया है कि ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद एक समय शौचालय जाने के लिए भी मदद की जरूरत पड़ रही थी, लेकिन अपने सकारात्मक रवैये के कारण ये विकेटकीपर बल्लेबाज वापसी करने में सफल रहा।

Advertisement

धवन ने मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा-

पंत को इतना दर्द होता था कि वो कुछ महीनों तक कुछ नहीं कर पाता था। यहां तक कि टॉयलेट जाने के लिए भी उसे मदद की जरूरत पड़ती थी। उन बुरे दिनों से लेकर अब तक उसने काफी धैर्य, सकारात्मकता और सहनशीलता दिखाई, और ये बड़ी बात है। इससे निश्चित तौर पर उसे ताकत मिली और मुझे पूरा विश्वास है कि वो आगे देश का नाम रोशन करेगा। मैं ऋषभ की वापसी को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। भगवान की कृपा से वो इतनी बड़ी दुर्घटना से उबरने में सफल रहा। उसने कड़ी मेहनत की और सकारात्मक रवैया अपनाया।

बता दें कि पंत को आगामी IPL सीजन के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। वो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। वो चोटिल होने के कारण पिछले साल इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें- मैदान में गेंद नहीं स्पाइडर कैम की रफ्तार से गच्चा खा गए बाबर आजम, VIDEO देख हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड