अपडेटेड 20 December 2023 at 12:52 IST
'छोटे मियां सुभान अल्लाह...', मेरठ का छोरा कर गया कमाल, IPL नीलामी में कैसे बन गया सबसे महंगा बैटर?
IPL 2024: आईपीएल 2024 में समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से चौके-छक्के बरसाते नजर आएंगे। समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024 Auction: ‘आईपीएल क्रिकेट महाकुंभ’, एक ऐसा मंच जो रातोंरात किसी खिलाड़ी को राजा बना सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ क्रांति धरा मेरठ के लाल समीर रिजवी के साथ। आईपीएल 2024 में समीर रिजवी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से चौके-छक्के बरसाते नजर आएंगे। समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। अब आप ये जानना चाह रहे होंगे कि आखिर कौन है ये समीर रिजवी जिनके पीछे चेन्नई ने पानी की तरह बहाए पैसे
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- आईपीएल मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोली
- मेरठ के समीर रिजवी को सीएसके ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा
- कौन है समीर रिजवी जिनके लिए हुई गुजरात और चेन्नई में जमकर लड़ाई
इस नीलामी में एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और कप्तान पैट कमिंस ने धूम मचाई। वहीं दूसरी ओर भारतीय घरेलू क्रिकेटर्स भी किसी से पीछे नहीं रहे। इनमें शुभम दुबे, शाहरुख खान समेत कई प्लेयर रहे. मगर इनके बीच उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी ने भी तूफान मचा दिया। आईपीएल नीलामी में समीर को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स (GT) और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच जमकर जंग चली।
कौन है समीर रिजवी ?
समीर रिजवी (Sameer Rizvi) का जन्म साल 2003 में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। 20 साल के समीर रिजवी ने यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। टूर्नामेंट में समीर ने 2 शतक लगाए थे और एक अर्धशतक जमाया था। टूर्नामेंट में समीर ने बल्ले से अहम पारी खेली थी। उन्होंने मैदान पर कई ऐसे छक्के लगाए थे, जिनके बाद हर जगह उनकी चर्चा हो रही थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर समीर में सुरेश रैना की झलक नजर आती है।
यूपीसीए की ओर से खेल चुके हैं रिजवी
रिजवी उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (यूपीसीए) के घरेलू लीग में खेल चुके हैं। मेरठ के रहने वाले रिजवी ने कानपुर सुपरस्टार के लिए खेलते हुए लीग में सबसे तेज शतक जड़ा था। उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ धमाकेदार बैटिंग करते हुए 49 गेंदों में शानदार 104 रन की पारी खेली थी। यही वजह है कि हर फ्रेंचाइजी की नजर उनपर गड़ी हुई थी।
Advertisement
यह भी पढ़ें- कौन हैं Sameer Rizvi? जिन्हें खरीदने के लिए CSK ने उनके बेस प्राइस से 42 गुना रुपये लुटा दिए
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 20 December 2023 at 12:43 IST