अपडेटेड 21 March 2024 at 17:54 IST
IPL 2024: जडेजा और दीपक चाहर के रहते रुतुराज को मिली CSK की कमान... तो जान लीजिए कितनी है कमाई
IPL 2024 के लिए एमएस धोनी की जगह CSK के कप्तान बने रुतुराज गायकवाड़ को IPL में कितने पैसे मिलते हैं, ये जानकार
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग की शुरुआत में एक दिन बचा है और ऐन मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा धमाका किया है। 5 बार की IPL विजेता CSK ने टूर्नामेंट के आगाज के ठीक एक दिन पहले अपना कप्तान बदल दिया है।
दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने IPL 2024 सीजन के लिए रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को CSK की कप्तानी सौंप दी है। IPL और फ्रेंचाइजी की ओर से सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी गई है।
रुतुराज के CSK के नए कप्तान बनने के बाद फैंस हैरान तो हैं, लेकिन इतने नहीं, क्योंकि एमएस धोनी ने 4 मार्च को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बता दिया था कि वो IPL 2024 सीजन में नए रोल में नजर आएंगे और तभी से फैंस ये कयास लगा रहे थे कि धोनी कप्तानी छोड़ सकते हैं। धोनी ने रुतुराज पर भरोसा जताया है, क्योंकि वो नया नाम नहीं हैं। वो पिछले 5 सालों से धोनी की कप्तानी में खेल रहे हैं और अब धोनी ने उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रुतुराज CSK के शानदार खिलाड़ी हैं, ये सब जानते हैं, लेकिन उनकी IPL में कमाई कितनी है, क्या आपको ये पता है। चलिए हम आपको बताते हैं।
CSK से करोड़ों रुपए लेते हैं रुतुराज
Advertisement
27 साल के रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के बड़े और महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। 2019 में फ्रेंचाइजी में शामिल हुए रुतुराज ने अपने प्रदर्शन के दम पर CSK में बड़ा नाम बनाया है, इसलिए टीम ने उन्हें लगातार रिटेन किया है। वो CSK के पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स रुतुराज गायकवाड़ को सालाना 6 करोड़ रुपए देती है। CSK के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं, जो 16 करोड़ रुपए लेते हैं। वहीं तेज गेंदबाज दीपक चाहर का प्राइज 14 करोड़ है, जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी मोईन अली को CSK 8 करोड़ रुपए की रकम देती है।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 17:49 IST