RR vs LSG: आवेश खान की करिश्माई आखिरी ओवर ने पलट दिया मैच, लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से छीनी जीत

RR vs LSG: आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया,जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से मैच हरा दिया

RR vs LSG Lucknow Super Giants beat Rajasthan Royals by 2 runs
RR vs LSG Lucknow Super Giants beat Rajasthan Royals by 2 runs | Image: BCCI

IPL 2025, RR vs LSG: आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंको और 5 जीत के साथ पॉइंट टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंच गई है और राजस्थान रॉयल्स 6वीं हार के साथ पॉइंट टेबल पर 8वें स्थान पर आ गई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का हाल

बात करें मुकाबले की तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लखनऊ की ओर से बसे ज्यादा रन एडन मार्क्ररम ने बनाए। मार्क्ररम ने 45 गेंदों पर 66 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मार्क्ररम के बाद आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 50 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मिचेल मार्श 4,एडन मार्क्ररम 66, निकोलस पूरन 11, ऋषभ पंत 3, आयुष बदोनी 50 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर 7 और अब्दुल समद 30 रन बनाकर नाबाद रहे। अब्दुल समद ने 10 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेलकर लखनऊ की टीम को मजबूती दी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषाप देशपांडे को 1-1 विकेट मिले। 

Advertisement

राजस्थान की पारी का हाल

181 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया और 20 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने 52 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। 

राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल 75, वैभव सूर्यवंशी 34, नीतीश राणा 8, रियान पराग 39, शिमरोन हेटमायर 12 रन बनाकर आउट हुए। इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से हार मिली और लखनऊ सुपर जायंट्स को सीजन की पांचवीं जीत।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: आगाज हो तो ऐसा... 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने छक्के से खोला खाता, देखते रह गए द्रविड़, VIDEO वायरल

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड