RR vs KKR: ध्रुव जुरेल की फुर्ती के सामने Dhoni भी फेल! ऐसी स्टंपिंग देख आपके भी उड़ जाएंगे होश-VIDEO

Dhruv Jurel Stumping: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने मैच में ऐसा स्टंप किया, जिसे देख फैंस हैरान रह गए। अब उनकी स्टंपिंग की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की जा रही है।

Follow : Google News Icon  
Dhruv Jurel Stumping Video
ध्रुव जुरेल की स्टंपिंग देख आपके भी उड़ जाएंगे होश | Image: Social Media

Dhruv Jurel Stumping Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में हो रहा है। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 156 रन का टारगेट दिया। 

इस मैच में जब कोलकाता नाइट राइडर्स 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई, तो पांचवें ओवर में सामने रवि बिश्नोई की गेंद पर राजस्थान के विकेटकिपर ध्रुव जुरेल ऐसी स्टंपिंग की जिसे देखने के बाद लगभग हर फैंस हैरान हो गया कि यह कैसे हो गया। ध्रुव जुरेल की शानदार स्टंपिंग की तुलना कई लोगों ने टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से करने लगे हैं।

ध्रुव जुरेल की स्टंपिंग देख हैरान हुए फैंस

दरअसल, इस मैच में राजस्थान ने कोलकाता को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने जब कोलकाता की टीम मैदान पर उतरी तो KKR की पारी के पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई बॉलिंग करने आए। ओवर की चौथी गेंद पर कैमरून ग्रीन शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े और उनसे गेंद मिस हो गई। विकेट के पीछे खड़े ध्रुव जुरेल अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद को पकड़ा और एक हाथ से ही गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। ध्रुव जुरेल ने हवा में उड़ते हुए विकेट को बिखेर दिया, जिसके बाद फैंस स्टंपिंग देख हैरान हो गए।

राजस्थान की शुरुआत रही शानदार

इससे पहले राजस्थान की शुरुआत रही शानदार रही थी। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच 81 रन की साझेदारी रही। इसके बाद राजस्थान के बल्लेबाज आए और गए। राजस्थान की तरफ से वैभव ने सबसे अधिक 45 रनों की पारी खेली। वैभव के अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: CSK पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन के जश्न से मचा बवाल, चेन्नई के फैंस को चुप कराने का वीडियो हुआ वायरल-VIDEO
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड