RCB vs MI: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर, RCB ने रोमांचक मुकाबले में MI को 2 विकेट से चटाई धूल, भुवनेश्वर ने बरपाया कहर

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे आरसीबी ने आसानी से 2 विकेट से जीत लिया है।

Follow : Google News Icon  
Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians IPL 54 Match Result
RCB ने MI को 2 विकेट से चटाई धूल | Image: ipl

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में रविवार, 10 मई को 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसे आरसीबी ने रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ प्लेऑफ में आरसीबी के पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

इससे पहले आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आरसीबी की जीत में भुवनेश्वर कुमार और कुणाल पांड्या का अहम योगदान रहा।

भुवनेश्वर ने बरपाया कहर

मैच में मुंबई इंडियंस को महज 165 रन पर रोकने का काम भुवनेश्वर कुमार ने बखूबी किया। उन्होंने RCB की तरफ से सबसे अधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, वहीं, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिए।  

कुणाल पांड्या के खेली शानदार पारी

एक समय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी मुंबई की तरह लड़खड़ा गई थी, लेकिन टीम को संभालने का काम कुणाल पांड्या के शानदार तरीके से किया। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं, इस शानदार जीत के बाद आरसीबी 11 मैचों में से 7 जीत के बाद 14 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस 6 पॉइंट्स के साथ 9वें पायदान पर मौजूद है। 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड