अपडेटेड 7 April 2024 at 16:01 IST

IPL 2024: मुंबई के अलावा किस टीम की कप्तानी चाहते हैं रोहित? बहुत पहले कर चुके हैं खुलासा

रोहित की जगह हार्दिक के कप्तान बनने के बाद से मुंबई इंडियंस का माहौल ठीक नजर नहीं आ रहा है। वहीं रोहित के मुंबई के साथ भविष्य को लेकर भी कई अफवाहें हैं।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians Former Captain Rohit Sharma
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा | Image: IPL

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL के मौजूदा सीजन में अपना चौथा मैच खेल रहे हैं। रोहित इस सीजन कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि सिर्फ खिलाड़ी के रूप में खेल रहे हैं। रोहित की जगह हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं। 

रोहित (Rohit) को हटाकर हार्दिक (Hardik) को मुंबई का कप्तान बनाना फैंस को पसंद नहीं आया है और वो लगातार हार्दिक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं रोहित को लेकर भी ये खबरें आईं कि वो भी इस फैसले से खुश नहीं हैं, जिससे ऐसा लगता है कि उन्हें विश्वास में लिए बिना फ्रेंचाइजी ने कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंप दी। 

रोहित छोड़ देंगे मुंबई का साथ?

हार्दिक के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस के साथ रोहित के भविष्य को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं। इस बीच अटकलें हैं कि रोहित शर्मा अगले सीजन मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे और IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। तब उन्हें कौन सी टीम चुनती है और क्या उन्हें कप्तान बनाया जाता है, ये तो बाद की बात है, लेकिन आपको ये बता देते हैं रोहित मुंबई इंडियंस के अलावा IPL में किस टीम की कप्तानी करना चाहते हैं। इसका खुलासा रोहित ने बहुत पहले किया था। 

Advertisement

इस टीम का कप्तान बनना चाहते थे रोहित

मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने के बाद से हार्दिक के साथ-साथ रोहित भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनसे जुड़ी कई पुरानी चीजें भी सामने आ रही हैं। इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। दरअसल इस इंटरव्यू में रोहित ने मुंबई इंडियंस के अलावा एक और टीम की कप्तानी करने की ख्वाहिश रखी थी। रोहित से जब पूछा गया कि वो मुंबई के अलावा किस टीम की कप्तानी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा था-

Advertisement

ईडन गार्डन्स मेरा पसंदीदा मैदान है और वहां मेरे लिए बहुत कुछ हुआ है, इसलिए मैं केकेआर कहूंगा।

बता दें कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार की IPL विजेता रही है। रोहित 2011 सीजन में मुंबई में शामिल हुए थे। इससे पहले वो डेक्कन चार्जर्स (मौजूदा सनराइजर्स हैदराबाद) का हिस्सा थे, इसलिए सोशल मीडिया पर ये भी चर्चे हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद का मालकिन काव्या मारन रोहित शर्मा को मुंह मांगी कीमत पर दोबारा अपने साथ जोड़ सकती हैं, अगर रोहित IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उपलब्ध होते हैं। 

बहरहाल मुंबई के IPL 2024 सीजन की बात करें तो वो अब तक बहुत खराब रहा है। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने लगातार तीन मैच हारे हैं और आज चौथे मुकाबले में उसकी दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ंत हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर ये मुकाबला खेला जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद निशाने पर आए हार्दिक को लेकर बोले सौरव गांगुली, क्या कहा?

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 16:01 IST