अपडेटेड 7 April 2024 at 08:54 IST

यूं ही नहीं रोहित पर जान लुटाते हैं फैंस, छोटी बच्ची ने छूए पैर... फिर हिटमैन ने जो किया वायरल है

Rohit Sharma Video: वीडियो में देख सकते हैं कि एक छोटी बच्ची रोहित शर्मा के पैर छूते नजर आ रही है। इसके बाद हिटमैन ने उनका दिन बना दिया।

Follow : Google News Icon  
rohit sharma video viral little girl touches feet hitman wins heart
रोहित शर्मा का वायरल वीडियो | Image: x

Rohit Sharma Video: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जहां भी जाते हैं फैंस उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटी बच्ची रोहित के पैर छूते नजर आ रही है, लेकिन इसके बाद हिटमैन ने जो किया वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

भारत में रोहित शर्मा के लाखों फैंस हैं, इनमें काफी बच्चे भी शामिल हैं। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान एक बच्ची रोहित के पास आती है और उनका पैर छूती है, हालांकि हिटमैन उसे रोक लेते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

रोहित शर्मा ने जीता दिल

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बच्ची के पास रोहित शर्मा की तस्वीर है, वो उसपर हिटमैन का ऑटोग्राफ चाहती थीं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने उन्हें निराश नहीं किया और फोटो पर साइन की। इस दौरान फैन की खुशी का ठिकाना नहीं था। रोहित का ये अंदाज लोगों को बेहद अच्छा लग रहा है और यूजर्स कमेंट कर लिख रहे हैं कि इसीलिए तो हम इनपर जान लुटाते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 में अभी तक संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) रविवार (आज) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से टक्कर लेगी। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में हार्दिक पांड्या किसी भी कीमत पर जीत चाहेगी और टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने को देखेगी। मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी हो रही है। सूर्या चोट के कारण पिछला 3 मैच नहीं खेले हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, ईशान किशन (विकेटकीपर), आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, सूर्यकुमार यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: नमन धीर

इसे भी पढ़ें: 'विराट कोहली की स्लो बैटिंग या मैक्सवेल...' RCB के कप्तान ने किसपर फोड़ा हार का ठीकरा?

Advertisement


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 08:54 IST