IPL 2024: हिटमैन अवतार में रोहित ने बनाया खास रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में अब भी कोहली से बहुत पीछे
रोहित शर्मा ने CSK के खिलाफ IPL मुकाबले में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन वो एक मामले में किंग कोहली से बहुत पीछे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाना है। रोहित IPL में इस बार सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। रोहित को बेशक इमोशनली इस फैसले से फर्क पड़ा हो, लेकिन इसका उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं दिखा है।
रोहित शर्मा IPL 2024 में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित के बल्ले से ताबड़तोड़ पारियां देखने को मिल रही हैं और इसके दम पर उन्होंने एक शानदार कीर्तिमान रचा है। रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविववार को वानखेड़े के मैदान पर हिटमैन अंदाज में खेलते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने अपने हमवतन और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी पछाड़ दिया है, लेकिन एक मामले में वो अब भी कोहली से बहुत पीछे हैं।
रोहित शर्मा ने CSK के खिलाफ मुकाबले में एक शानदार कीर्तिमान रचा। न कोहली और न ही धोनी, यहां तक कि पूरे एशिया में जो कोई नहीं कर पाया है, वो रोहित ने कर दिखाया
T20 क्रिकेट में रोहित की एक और उपलब्धि
Advertisement
अपने तूफानी अंदाज से कई शानदार रिकॉर्ड और कीर्तिमान बनाने वाले रोहित शर्मा ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने T20 क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। दरअसल रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने CSK के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच में 3 छक्के मारते ही T20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे कर लिए। रोहित के अलावा किसी भी भारतीय, यहां तक कि एशियाई क्रिकेटर ने T20 क्रिकेट में 500 छक्के नहीं लगाए हैं और न ही कोई इस रिकॉर्ड के आसपास है।
IPL में शतकों के मामले में कोहली से बहुत पीछे रोहित
Advertisement
रोहित ने बेशक T20 क्रिकेट में छक्कों के मामले में कोहली को पछाड़ा है, लेकिन वो IPL में शतकों के मामले में विराट से बहुत पीछे हैं। रोहित ने CSK के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 63 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 105 रन की पारी खेली। रोहित का IPL में ये दूसरा शतक है। वहीं कोहली की बात करें तो वो IPL में अब तक 8 शतक जड़ चुके हैं। वो सिर्फ रोहित से ही नहीं, बल्कि सबसे आगे हैं। IPL में शतकों के मामले में किंग कोहली पहले नंबर पर हैं। 6 शतकों के साथ जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं। केएल राहुल के नाम IPL में 4 शतक हैं।