अपडेटेड 21 March 2024 at 19:51 IST

IPL 2024: धोनी के CSK की कप्तानी छोड़ने पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, किया इमोशनल पोस्ट

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने धोनी के CSK की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर रिएक्शन दिया है। रोहित ने एक पोस्ट शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni & Rohit Sharma
एमएस धोनी और रोहित शर्मा | Image: BCCI

Rohit Sharma's reaction on Dhoni leaving the captaincy of CSK: IPL को लेकर बेताब क्रिकेट फैंस को एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर चौंकाया है। IPL 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी है और युवा खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी है।

धोनी के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों की भरमार लग गई है। हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस बीच भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी धोनी के कप्तानी छोड़ने पर रिएक्शन दिया है।

धोनी के फैसले पर क्या बोले रोहित?

रोहित शर्मा ने एमएस धोनी के CSK की कप्तानी छोड़ने पर रिएक्शन दिया है। रोहित ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। रोहित ने इंस्टा स्टोरी पर धोनी और अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों हाथ मिलता हुए दिख रहे हैं। 

Advertisement
रोहित शर्मा की इंस्टा स्टोरी

रोहित ने इस फोटो में हैंड शेक यानि हाथ मिलाने की इमोजी भी शेयर की है। ये तस्वीर CSK बनाम मुंबई इंडियंस के बीच IPL मैच की है, जिसमें धोनी और रोहित, दोनों कप्तान थे। रोहित के इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है। बता दें कि रोहित और धोनी की पक्की दोस्ती रही है। IPL के अलावा दोनों भारत के लिए लंबे समय तक साथ खेले हैं। इतना ही नहीं 2007 T20 वर्ल्ड कप में रोहित धोनी की कप्तानी में खेले थे और तब भारत चैंपियन बना था। 

रोहित से भी छिनी कप्तानी

Advertisement

धोनी ने तो खुद CSK की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी है, लेकिन रोहित से तो मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनी गई है। फ्रेंचाइजी ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है, जो गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस आए हैं। बता दें कि ये IPL का पहला सीजन होगा, जिसमें धोनी, रोहित और कोहली कप्तान नहीं होंगे। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 19:51 IST