अपडेटेड 7 April 2024 at 18:10 IST

IPL 2024: हिटमैन गरजे तो गिड़गिड़ाने लगी दिल्ली- ‘रोहित भाई आप हमारे खिलाफ वो मत करना'

वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने दिल्ली की हवा टाइट कर दी। रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख दिल्ली कैपिटल्स ने उनसे रिक्वेसट की।

Follow : Google News Icon  
Rohit Sharma Storm Against Delhi Capitals
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा की तूफानी पारी | Image: IPL

IPL 2024: लगातार तीन हार के बाद वापसी की राह देख रही 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आज IPL में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ रही है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना हिटमैन वाला रूप दिखाया है। 

शुरुआती कुछ गेंदों पर रोहित आराम से खेलते दिखाई दिए, लेकिन फिर रोहित ने अपना आक्रामक रूप दिखाया। हिटमैन ने गरजना शुरू ही किया था कि दिल्ली गिड़गिड़ाने लगी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रोहित से खास अपील की गई। 

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चौथे ओवर में झाई रिचर्डसन को बैक टू बैक दो झन्नाटेदार छक्के जड़े। रोहित की इस तूफानी बल्लेबाजी को देख दिल्ली कैपिटल्स सहम गई और उसने सोशल मीडिया पर रोहित से खास अपील की। 

दिल्ली कैपिटल्स ने एक पोस्ट में लिखा- 

Advertisement

रोहित भाई आप हमारे खिलाफ आज प्लीज वो मत करना।  

दरअसल रोहित बल्लेबाजी में शानदार नजर आ रहे थे। वो जिस तूफानी अंदाज में चौके-छक्के जड़ रहे थे। लग रहा था कि आज वो बड़ी और धुआंधार पारी खेलेंगे, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक के करीब पहुंच गए थे कि 49 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। 

रोहित ने की चौके-छक्कों की बरसात

Advertisement

रोहित शर्मा ने 6 चौकों और 3 छक्कों के दम पर रोहित शर्मा ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 49 रन बनाए, लेकिन वो अर्धशतक से चूक गए। बाउंड्री के साथ फिफ्टी पूरी करने के चक्कर में रोहित अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: वानखेड़े में सूर्य ग्रहण, मुंबई इंडियंस पर टूटेगा कहर? मुसीबत में हार्दिक की पलटन

Rohit bhai aap hamare against aaj please WOH mat karna 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 18:10 IST