अपडेटेड 11 April 2024 at 19:38 IST
हार्दिक के साथ सफर नहीं करना चाहते रोहित? आकाश अंबानी ने कार ड्राइव कर पहुंचाया स्टेडियम तो मचा बवाल
MI vs RCB मुकाबले से पहले आकाश अंबानी के साथ एक कार में दिखे मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा। क्या हार्दिक और मुंबई की फ्रेंचाइजी से खफा है रोहित?
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: आईपीएल 2024 शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बवाल शुरु हो गया था। फ्रेंचाइजी ने मिनी ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा कर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंप दी थी। हार्दिक पांड्या 2022 से गुजराता टाइटंस के साथ खेल रहे थे लेकिन आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेड कर अपने साथ जोड़ लिया।
आईपीएल 2024 में अभी तक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास कमाल नही कर पाया है। ऐसे में आरसीबी की खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम छोड़ने के लिए आकाश अंबानी को आना पड़ा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा हार्द्क पांड्या के साथ टीम बस में सफर नही करना चाहते थे इसलिए आकाश अंबानी ने कार ड्राइव करके उन्हें स्टेडियम छोड़ा।
आकाश अंबानी के साथ कार में दिखे रोहित शर्मा
आकाश अंबानी का कार चलाकर रोहित को साथ बैठा कर ले जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आकाश कार की स्टेयरिंग संभाले हुए हैं, जबकि रोहित उनके बगल वाली सीट पर बैठे हुए हैं।
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में पिछले कुछ समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, मुंबई ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए पिछले साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को दोबारा टीम के साथ जोड़ा था। हार्दिक लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे और उन्होंने यहीं से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Advertisement
गुजरात के साथ ट्रेंड किए गए हार्दिक पांड्या
2022 में आईपीएल ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया और नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को न सिर्फ खरीदा बल्कि टीम का कप्तान भी बनाया। पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने डेब्यू सीजन में ही ट्रॉफी अपने नाम की और दूसरे सीजन यानी आईपीएल 2023 में फाइनल तक पहुंचे। यही कारण था कि मुंबई ने एक बार फिर हार्दिक पांड्या को वापस अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई और गुजरात के साथ उन्हें ट्रेंड किया।
मामला यहां तक तो ठीक था, पर मुंबई ने नीलामी के बाद रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया जिस पर विवाद बढ़ता ही चला गया। रोहित के फैंस हार्दिक को कमान सौंपे जाने से नाराज थे। ऐसी खबरें आई थी कि रोहित और हार्दिक के बीच भी सब ठीक नहीं चल रहा है और रोहित हार्दिक की कप्तानी से नाराज हैं और टीम का साथ छोड़ सकते हैं।
Advertisement
तो क्या रोहित को मनाने की कोशिश कर रही है मुंबई की फ्रेंचाइजी
आकाश अंबानी और रोहित जिस तरह एक साथ कार में नजर आए उससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या मुंबई टीम मैनेजमेंट नाराज बताए जा रहे रोहित को मनाने की कोशिश कर रहा है? इस बात पर भी चर्चा का बाजार गर्म है कि भविष्य में टीम में रोहित की भूमिका क्या होगी? इन चर्चाओं के बीच आकाश और रोहित के बीच पहले भी जुगलबंदी देखने मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद आकाश और रोहित बातचीत करते दिखे थे। मालूम हो कि हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ उस मुकाबले में 277 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। मुंबई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 17:46 IST