अपडेटेड 30 April 2023 at 10:28 IST

Rohit Sharma Birthday: 'हिटमैन' ने दी बर्थडे की पार्टी, पार्टी में पहुंचे मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने दी जन्मदिन की पार्टी, मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स स्टाइलिश लुक में पहुंचे

Follow : Google News Icon  
Credit: Twitter/ @BollywoodOnly1
Credit: Twitter/ @BollywoodOnly1 | Image: self

Rohit Sharma Birthday: आज मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का 36वां जन्मदिन है। रोहित शर्मा के जन्मदिन वाले दिन मुंबई इडियंस आईपीएल इतिहास का 1000वां मुकाबला खेलेगी। यानी आईपीएल का 1000वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा। 

रोहित शर्मा ने अपने जन्मदिन से एक एक दिन पहले बर्थडे पार्टी दी, जिसमें मुंबई इंडियंस के कई प्लेयर्स दिखाई दिए। सभी खिलाड़ी स्टाइलिश लुक में पहुंचे थे। रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के साथ पार्टी में पहुंचे। रोहित शर्मा के बर्थडे के मौके पर उनकी वाइफ रितिका सजहेद उनके साथ दिखाई दीं।  रितिका ग्रीन एंड ब्लैक वन पीस में बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।

ये पढ़ें- फोन, आईपैड, पासपोर्ट... भूलने में रोहित शर्मा का नहीं कोई मुकाबला, कोहली ने किया था खुलासा

रोहित शर्मा ने अपने बर्थडे की पार्टी मुंबई के एक शानदार रेस्टोरेंट में दी। इसमें टीम के कोचिंग स्टाफ से लेकर टीम के सारे खिलाड़ी पहुंचे। टीम के मालिक आकाश अंबानी ने भी इस बर्थडे पार्टी में शिरकत की। IPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करने वाले हरभजन सिंह भी इस पार्टी में नजर आए। उन्होंने ब्लैक ओवरसाइज टी-शर्ट पहन रखी थी।

Advertisement

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर के बंसोड़ में हुआ था। उनकी माताजी विशाखापत्तनम से हैं। रोहित शर्मा अपने दादाजी और अंकल के साथ रहते थे, क्योंकि उनके पिता डोम्बिवली में एक छोटे कमरे में रहा करते थे। वह सिर्फ वीकेंड पर उनसे मिलने जाते थे। उनके अंकल ने उन्हें क्रिकेट अकेडमी में भेजने के लिए मदद की।

ये पढ़ें- IPL 1000th Match: किसके बीच हुआ था आईपीएल का 100वां और 500वां मैच, क्या रहा था रिजल्ट, जानें सबकुछ

Advertisement

रोहित शर्मा ने 2007 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे और टी20 में 2007 और टेस्ट में इसके 6 साल बाद 2013 में डेब्यू किया था। रोहित शर्मा अभी तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। उन्होंने 49 टेस्ट, 243 वनडे और 148 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसके साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी संभाल रहे हैं और वे आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रहे हैं। 

ये पढ़ें- Rohit Sharma Birthday: डबल सेंचुरी मारने में उस्ताद, वर्ल्ड कप में रचा था इतिहास, ये रहें 'हिटमैन' के स्पेशल रिकॉर्ड्स

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 30 April 2023 at 10:28 IST