अपडेटेड 12 March 2024 at 16:00 IST
Rishabh Pant: 14 महीने की भूख मिटाने आ रहे हैं पंत, IPL से पहले BCCI ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी
IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। BCCI ने आईपीएल से पहले ऋषभ पंत को पूरी तरह से फिट घोषित किया।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। आईपीएल से पहले BCCI से ने जो मेडिकल अपडेट दिया है उसके मुताबिक ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं।
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। आईपीएल के 17वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकताबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा।
आईपीएल 2024 से पहले पंत हुए फिट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 12 मार्च को आईपीएल 2024 से पहले ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर अपडेट जारी किया। पंत को फिट करार दिया गया है। वहीं शमी और प्रसिद्ध कृष्णा इस बार आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। ऋषभ पंत को लेकर बोर्ड ने कहा, “30 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड के रूड़की के पास सड़क दुर्घटना के बाद 14 महीने की रिहैब और रिकवरी प्रॉसेस से गुजरने के बाद ऋषभ पंत को अब आईपीएल 2024 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।”
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिख सकते हैं पंत
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि ऋषभ पंत अच्छी बैटिंग और विकेटकीपिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यदि वे (पंत) टी20 वर्ल्ड कप खेल पाते हैं तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी। वे हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। यदि वे विकेटकीपिंग करते हैं तो वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। देखते हैं कि वे आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
Advertisement
दिसंबर साल 2022 में पंत की कार का हुआ था एक्सीडेंट
दिसंबर 2022 में हुए कार हादसे में ऋषभ पंत के दाएं घुटने में गंभीर चोट आई थी। उनके एंकल और कलाई में भी फ्रैक्चर था। इन सब चोट से उबरने के लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और इसके बाद लंबे समय तक रिहैब करना पड़ा। हालांकि, उनकी रिकवरी से हर कोई खुश दिख रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने भी पिछले दिनों कहा था कि पंत आईपीएल 2024 में खेल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव की चोट पर आया अपडेट, नही खेलेंगे शुरुआती मुकाबले - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 15:45 IST