अपडेटेड 2 November 2024 at 10:41 IST
IPL Retention: इसे कहते हैं तरक्की... रिंकू सिंह, मयंक यादव समेत ये 11 खिलाड़ी बने लखपति से करोड़पति
IPL Retention: पिछले साल तक जो खिलाड़ी लखपति थे वो रातों रात करोड़पति बन गए। इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के चमकते हुए सितारे रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL Retention List: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पानी की तरह पैसा बहाया और उन्हें 23 करोड़ में रिटेन कर सनसनी मचा दी। हेनरिक क्लासेन आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन होने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने भारत के विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।
आईपीएल रिटेंशन लिस्ट में कुछ ऐसे खिलाड़ियों का नाम भी दिखा जिन्हें देखकर आप भी यही कहेंगे कि तरक्की हो तो ऐसी। पिछले साल तक जो खिलाड़ी लखपति थे वो रातों रात करोड़पति बन गए। इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के चमकते हुए सितारे रिंकू सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्हें पिछले साल तक 55 लाख रुपये मिल रही थी, लेकिन अब रिंकू करोड़ों में खेलेंगे। आइए नजर डालते हैं उन 11 खिलाड़ियों पर जिनकी किस्मत दिवाली 2024 पर ऐसी चमकी कि वो लखपति से करोड़पति बन गए।
रिंकू सिंह- KKR ने 13 करोड़ में किया रिटेन
वैसे तो रिंकू सिंह अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर ना सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स को हारी हुई बाजी जिताई, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में सनसनी मचा दी। रिंकू सिंह अब टीम इंडिया की टी20 टीम का भी हिस्सा हैं। KKR ने रिंकू सिंह को सबसे पहले रिटेन कर बता दिया कि वो उनके लिए क्या मायने रखते हैं। केकेआर ने रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया जो पिछले साल से 24 गुना ज्यादा है। आईपीएल 2024 में रिंकू सिंह की सैलरी 55 लाख थी।

Advertisement
मयंक यादव- LSG ने 11 करोड़ में किया रिटेन
आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से दुनियाभर को चौंकाने वाले भारतीय पेसर मयंक यादव की किस्मत भी चमक गई है। रिटेंशन से पहले उन्हें अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला जिससे वो अनकैप्ड प्लेयर से कैप्ड प्लेयर बन गए। यही कारण है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हें भारी कीमत देकर अपनी टीम में रखना पड़ा। भारत के लिए अभी तक सिर्फ 3 मैच खेलने वाले मयंक यादव को LSG ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक को 20 लाख में खरीदा था।
Advertisement
मथिशा पथिराना- CSK ने 13 करोड़ में किया रिटेन
श्रीलंका के 'जूनियर मलिंगा' यानि मथिशा पथिराना को भी रिटेन करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने खूब पैसे लुटाए। युवा तेज गेंदबाज को CSK ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने 2022 में पथिराना को 20 लाख में खरीदा था।
ये खिलाड़ी भी बने लखपति से करोड़पति
नीतीश रेड्डी- SRH ने 6 करोड़ में किया रिटेन
शशांक सिंह- पंजाब किंग्स ने 5.5 करोड़ में किया रिटेन
प्रभसिमरन सिंह- पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ में किया रिटेन
हर्षित राणा- KKR ने 4 करोड़ में किया रिटेन
रमनदीप सिंह- KKR ने 4 करोड़ में किया रिटेन
अभिषेक पोरेल- दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में किया रिटेन
ट्रिस्टन स्टब्स- दिल्ली कैपिटल्स ने 10 करोड़ में किया रिटेन
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 2 November 2024 at 10:41 IST