अपडेटेड 12 April 2025 at 22:16 IST

ऋतुराज और धोनी के बीच आई दरार! इंस्टाग्राम पर गायकवाड़ ने थाला को किया अनफॉलो? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में इस वक्त बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं हो रही हैं ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी को अनफॉलो कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
Rift in CSK Ruturaj Gaikwad unfollow MS Dhoni on Instagram spark speculation
Rift in CSK Ruturaj Gaikwad unfollow MS Dhoni on Instagram spark speculation | Image: PTI

MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2025 में 5बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स में इस वक्त काफी उथल-पुछल मची हुई है। सीजन के बीच से टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल से बाहर हो गए और उनकी जगह वापसी हुई सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए शुक्रवार के मुकाबले में एमएस धोनी एक बार फिर से कप्तानी करते नजर आए। लेकिन इस मुकाबले में भी टीम को हार ही मिली। इस बीच सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स में दरार की बातें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि गायकवाड़ ने एमएस धोनी को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।

ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में हुआ फ्रैक्चर

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को उस वक्त झटका और खुशी एक साथ मिली जब उन्हें पता चला कि अब आईपीएल के 18वें सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ खेलते नहीं दिखेंगे क्योंकि उनको कोहनी में फ्रैक्टर हो गया है। गायकवाड़ के आईपीएल से बाहर होने के बाद सीएसके की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी गई। फैंस का मानना है कि ये बात शायद गायकवाड़ को पसंद नहीं आई और उन्होंने इंस्टाग्राम से महेंद्र सिंह धोनी को अनफॉलो कर दिया।

क्या गायकवाड़ ने धोनी को किया अनफॉलो?

सोशल मीडिया पर एक फैन ने तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने ये स्क्रीनशॉट दिखाया जिसमें गायकवाड़ की फोलॉइंग लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं था। अब ये बात साफ नहीं है कि गायकवाड़ ने कभी भी एमएस धोनी को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था या नहीं। रिपब्लिक भारत धोनी और गायकवाड़ के बीच विवाद की किसी भी तरह की बात की कोई पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

पॉइंट टेबल पर किस स्थान पर हैं CSK?

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन की बात की जाए तो पॉइंट टेबल पर टीम 2 अंकों यानी सिर्फ 1 मैच में जीत के साथ 9वें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स को 6 में से लगातार पांच मुकाबलों में हार मिली है। सीएसके ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। इस सीजन में अभी तक CSK को सिर्फ इसी मैच में जीत मिली है।

सीएसके का अगला मैच कब?

धोनी की कप्तानी में हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में मुकाबला खेला जिसमें भी टीम को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अब चेन्नई का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से 14 अप्रैल को है। ये मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम पर खेला जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें-  राहुल द्रविड़ को व्हीलचेयर पर देख घुटने पर आ गए विराट कोहली, फिर ऐसा क्या हुआ? पूर्व कोच की आंखों में आए खुशी के आंसू, VIDEO

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 12 April 2025 at 22:16 IST