RCB vs RR IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर उगलेगी आग? गुवाहाटी मैच पर संकट के बादल, कब शुरू होगा मैच? जानिए ताजा अपडेट

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला खेला जाएगा। गुवाहाटी में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली पर नजरें रहेंगी।

Follow : Google News Icon  
RCB vs RR IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर उगलेगी आग? गुवाहाटी मैच पर संकट के बादल, कब शुरू होगा मैच? जानिए ताजा अपडेट | Image: IPL-X

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला खेला जाएगा। गुवाहाटी में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली पर नजरें रहेंगी। लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।  गुवाहाटी में फिलहाल बारिश हो रही है, जिसकी वजह से टॉस को कुछ समय के लिए टाला गया है।

मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस मैच में जीत की लय रोकने की बड़ी जंग देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमें अब तक अपराजित हैं। गुवाहाटी में होने वाले इस मुकाबले में दोनों पक्ष अपनी-अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए विपक्षी टीम को पहली हार देने के इरादे से उतरेंगी। दोनों टीमों में यह करने की पूरी क्षमता मौजूद है।

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर उगलेगी आग?

रॉयल्स इस सत्र में सबसे आक्रामक बल्लेबाजी ईकाई के रूप में सामने आई है जिसका श्रेय जायसवाल और सूर्यवंशी को जाता है। दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत देकर विरोधी गेंदबाजों को दबाव में ला दिया है। सूर्यवंशी ने पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने बेखौफ खेल का फिर परिचय दिया था। रॉयल्स के गेंदबाज भी रणनीति पर अमल करने में कामयाब रहे हैं।

Advertisement

हेड टू हेड आंकड़े

अगर हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मैच खेले गए हैं, जिनमें बेंगलुरु ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान को 14 बार जीत मिली है। हालिया फॉर्म की बात करें तो पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने 4 बार बाजी मारी है इन आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि आरसीबी का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है, और यही वजह है कि आज का मैच काफी दिलचस्प और टक्कर का होने वाला है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वाना मफाका, युद्धवीर चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।

आरसीबी का स्क्वाड

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिक सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल।

इसे भी पढ़ें- कौन है मुकुल चौधरी? जिसने KKR के जबड़े से छीनी जीत
 

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड