RCB vs KKR: केकेआर के लिए करो या मरो वाला मुकाबला, कोलकाता को हराकर टॉप पर कब्जा जमाने उतरेंगे बेंगलुरु के धुरंधर

RCB vs KKR: बुधवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के पास कोलकाता को हराकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने का अच्छा मौका है।

RCB vs KKR IPL 2026
RCB vs KKR: बड़ा उलटफेर या RCB का राज? | Image: Social media

RCB vs KKR:  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में बुधवार, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुकाबला खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में आरसीबी की नजर इस मैच को जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने पर होगी। वहीं, कोलकाता भी हर हाल में मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में बना रहना चाहेगा। हालांकि, कोलकाता अभी 9 अंक के साथ 8वें पायदान पर मौजूद है। ऐसे में उसे प्लेऑफ में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

 प्लेऑफ की रेस में आरसीबी मजबूत दावेदार

आरसीबी 11 मैचों के बाद 14 अंक के साथ दूसरे स्थान है। आरसीबी के अभी 3 मैच बचे हुए हैं। ऐसे में आरसीबी अपने बाकी के 3 मैचों में से दो मैच भी जीत जाती है, तो आसानी से प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। वहीं, आज कोलकता को हराते ही अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी।

कोलकाता का रास्ता आसान नहीं

केकेआर ने पिछले चार मैच लगातार जीते जरूर हैं और उसके चार मैच अभी बाकी भी हैं। हालांकि, अगर कोलकाता अपनी बाकी के मैच जीत भी जाती है, तो उसके पास कुल 15 अंक ही होंगे। ऐसे में प्लेऑफ की रेस बने रहना बहुत मुश्किल है।

केकेआर बिगाड़ सकती है आरसीबी का खेल

आज के मैच में अगर कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा देती है, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का खेला खराब हो सकता है। हालांकि, हार के बाद भी आरसीबी 14 अंकों के साथ दूसरे ही पायदान पर मौजूद रहेगी, लेकिन आगे का रास्ता कठिन हो सकता है।

Advertisement

RCB बनाम KKR हेड टू हेड

हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल के इतिहास में दोनों के बीच अभी तक कुल 36 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से केकेआर ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, आरसीबी के हाथ 15 जीत लगी हैं और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

ये भी पढ़ें: IPL के 'तीन शहंशाह', एक ही सिंहासन: धोनी, विराट और रोहित ने रचा इतिहास; पहली बार एक ही महारिकॉर्ड पर आए साथ
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड