IPL 2026 Final: गुजरात टाइटन्स के 'धुरंधर' भी फेल... फाइनल में RCB गेंदबाजों का कहर, कप्तान गिल और साई सुदर्शन ने किया निराश
RCB vs GT IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। खिताबी जंग में गुजरात के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान गिल के साथ साई सुदर्शन भी सस्ते में आउट हो गए।
- खेल समाचार
- 2 min read

RCB vs GT IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बैटिंग करने का न्योता दिया।
पहले बल्लेबाजी करते उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद ही खराब रही। गुजरात को एक के बाद एक झटके लगते रहे। इस अहम मुकाबले में पिछले मैच में शतक ठोकने वाले कप्तान शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए। वहीं, पिछले मैच में अर्दशातक लगाने वाले साई सुदर्शन भी कुछ खास नहीं कर पाए।
शतक के बाद कप्तान गिल फाइनल में फ्लॉप
क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंदों में शानदार 104 रन की पारी खेलने वाले, गुजरात क कप्तान शुभमन गिल इस मैच में फ्लॉप रहे। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए। गुजरात को गिल के रूप में टीम को 22 रन पर ही पहला झटका लग गया।
साई सुदर्शन भी सस्ते में आउट
क्वालीफायर 2 में गिल के अलावा, सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी शानदार सिर्फ 32 गेंदों पर ताबड़तोड़ 58 रन बनाए थे, लेकिन फाइनल मुकाबले में वो सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले मैच के दोनों स्टार बल्लेबाज, गिल और साई फाइनल मुकाबले में फ्लॉप रहे।
Advertisement
जोस बटलर और निशान भी फ्लॉप
फाइनल मुकाबले में गिल और साई सस्ते में आउट तो हुए ही साथ में जोस बटलर और निशांत संधु भी सस्ते में निपट गए। निशांत ने जहां 20 रन ही बनाए, वहीं बटलर सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, कुणाल पाण्ड्या ने 4 ओवर में 23 रन देकर बटलर को आउट किया।