अपडेटेड 18 May 2024 at 19:56 IST
RCB vs CSK: चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में हुई 'अंडरटेकर' की एंट्री
CSK vs RCB: चेन्नई के खिलाफ आरसीबी की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है। आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में द अंडरटेकर की एंट्री हुई है।
- खेल समाचार
- 2 min read

RCB vs CSK: आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला फाफ डु प्लेसिल की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
आरसीबी की टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस महामुकाबले के लिए आरसीबी की टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है। आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में द अंडरटेकर की एंट्री हुई है। अब आप सोच रहे होंगे की अंडरटेकर की एंट्री क्रिकेट में कैसे?
विल जैक्स की जगह ग्लेन मैक्सवेल को मौका
इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स अपनी नेशनल ड्यूटी निभाने के लिए स्वदेश रवाना हो गए। विल जैक्स की जगह आरसीबी की टीम में ग्लेन मैक्सवेल की एंट्री हुई है। आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल पिछले कुछ मुकाबलों से चोट की वजह से खेल नही पा रहे थे। लेकिन आज मैक्सवेल विल जैक्स की जगह टीम में खेलेंगे।
अंडरटेकर के अंदाज में दिखे थे मैक्सवेल
मैक्सवेल को वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद से 'द अंडरटेकर' कहा जाने लगा था। दरअसल हुआ कुछ ऐसा थी कि वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ जब ऑस्ट्रेलिया का मैच था और 91 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिर गए थे तो ग्लेन मैक्सवेल ने लंगड़ते हुए अपनी टीम के लिए 200 रनों की नाबाद पारी और दोहरा शतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाई थी। इस दौरान कई बार मैक्सवेल गिरे, तड़पे, दर्द से चिल्लाए लेकिन हार नही मानें। अंत में उन्होंने अपनी आतिशी पारी से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।
Advertisement
ग्लेन मैक्सवेल से आज आरसीबी टीम भी कुछ ऐसी ही पारी की उम्मीद कर रही है। ग्लेन मैक्सवेल अगर चेन्नई के खिलाफ अपना शो दिखाते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की डगर मुश्किल हो जाएगी।
CSK vs RCB: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।
Advertisement
इम्पैक्ट सब : स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार विशक, हिमांशु शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्षणा।
इम्पैक्ट सब : शिवम दुबे, समीर रिजवी, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, मुकेश चौधरी।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 18 May 2024 at 19:56 IST