RCB vs KKR: बारिश के चलते टॉस अटका, अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? जानें ताजा अपडेट

RCB vs KKR: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में बारिश के कारण अभी तक टॉस नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि मुकाबले के लिए टॉस कब होगा और मैच कब से शुरू होगा।

Follow : Google News Icon  
IPL 2026 RCB vs KKR Rain Update
RCB vs KKR: बारिश के चलते टॉस अटका, अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला? | Image: ipl

RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। हालांकि, बारिश और गीले मैदान के कारण मैच के लिए सही समय पर यानी 7:00 टॉस नहीं हो पाया है। 

बारिश के चलते पूरा मैदान गीला हो गया है। मैदान गीला होने की वजह से टॉस को टाल दिया गया है। मैच के लिए मैदान का निरिक्षण भारतीय समय के अनुसार 8:15 हुआ, जिसके बाद टॉस का समय 8:30 रखा गया और 8:45 में मैच शुरू हो जाएगा। वहीं, ओवर कटने को लेकर किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं आया है। 

5-5 ओवर का मैच होना जरूरी

आईपीएल में मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का मैच होना जरूरी है। हालांकि, अगर बारिश के चलते मैच नहीं होता है, तो नियम के मुताबिक मैच रद्द हो जाएगा और इस स्थिति में दोनों ही टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा। 

KKR की बढ़ जाएगी मुश्किल

अगर बारिश की वजह से मैच नहीं होता है और दोनों टीमों के बीच  1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा, तो ऐसे में कोलकाता की मुश्किलें बढ़ सकती है। इससे कोलकाता को प्लेऑफ में जगह बनाना काफी मुश्किल हो सकता है। कोलकाता पहले ही 9 अंकों के साथ 8वें पायदान पर है। वहीं, आरसीबी के 15 अंक हो जाएंगे। 

Advertisement

RCB बनाम KKR हेड टू हेड

हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। आईपीएल के इतिहास में दोनों के बीच अभी तक कुल 36 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से केकेआर ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, आरसीबी के हाथ 15 जीत लगी हैं और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड