अपडेटेड 6 April 2024 at 18:24 IST
IPL 2024: राजस्थान, हैदराबाद और मुंबई में स्टेडियम की सीटों के रंग पर रवि अश्विन का बड़ा खुलासा
दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्टेडियम खचाखच भरे नजर आ रहे हैं। इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने एक खुलासा किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: भारत में एक उत्सव की तरह माने जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट IPL का जुनून फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्टेडियम खचाखच भरे नजर आ रहे हैं। चेन्नई हो या मुंबई, जयपुर हो या कोलकाता, हर जगह फुल पैक नजारा देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय अनुभवी स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सीनियर प्लेयर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक मजेदार बयान दिया है।
दरअसल अश्विन ने जयपुर, हैदराबाद और मुंबई में स्टेडियम की सीटों के रंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अश्विन ने क्या कहा है, आइए आपको बताते हैं।
स्टेडियम की सीटों पर फ्रेंचाइजी वाली रंग
भारत के लिए हाल ही में 500 टेस्ट विकेट लेने का शानदार कीर्तिमान रचने वाले अश्विन ने इन तीनों जगहों पर स्टेडियम की सीटों के रंग को लेकर खुलासा किया है। अश्विन (Ashwin) ने एक बयान में मजाकिया अंदाज में कहा-
Advertisement
पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने प्रतिद्वंद्वी टीम के होम ग्राउंड को येलो जर्सी से भर दिया था। इसको देखते हुए इस साल जयपुर, हैदराबाद और मुंबई में स्टेडियम की सीटों पर उनकी फ्रेंचाइजी की जर्सी वाला रंग किया गया है।
फैन फॉलोइंग में नंबर-1 CSK
पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की मौजूदगी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स फैन फॉलोविंग में नंबर-1 है। इंस्टाग्राम पर CSK के 15.1 मिलियन यानि 1 करोड़ 51 लाख फॉलोअर्स हैं। ये तो रही सोशल मीडिया की बात, दुनिया भर में CSK और धोनी के चाहने वालों की संख्या अनगिनत है।
Advertisement
धोनी को देखने के लिए फैंस कहीं भी पहुंच जाते हैं। 5 बार की इस IPL चैंपियन ने मौजूदा सीजन में 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 जीते हैं, लेकिन हर मैच में CSK के फैंस की भारी तादाद रही है। चाहे वो मैच चेन्नई में हुआ या कहीं ओर। CSK ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। ये हैदराबाद का होम मैच था, लेकिन धोनी के फैंस की भी भरमार थी। ऑरेंज के साथ-साथ येलो कलर भी काफी नजर आया। बता दें कि रविचंद्रन अश्विन भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। वो CSK के लिए IPL खिताब भी जीत चुके हैं, क्योंकि वो खुद साउथ से संबंध रखते हैं, इसलिए उन्हें भी CSK के फैंस का समर्थन मिलता है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 6 April 2024 at 18:11 IST