हार के बाद KL Rahul की पीठ थपथपा रहे थे कोहली, रजत पाटीदार ने ऐसा क्या किया? फैंस का फूटा गुस्सा, VIDEO वायरल

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने केएल राहुल के साथ ऐसा क्या किया? फैंस ने लगा दी क्लास।

Follow : Google News Icon  
Rajat Patidar ignored KL Rahul after delhi capitals beat rcb fans angry reaction video viral
रजत पाटीदार ने राहुल से नहीं मिलाया हाथ? | Image: IPLT20.COM

RCB vs DC: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी जीत की राह पर तेजी से दौड़ रही है। गुरुवार को अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उनके घर पर जाकर रौंद दिया। DC की इस जीत में स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल का सबसे बड़ा योगदान रहा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम भले ही RCB का होम ग्राउंड है, लेकिन इस मैदान को राहुल से बेहतर शायद ही कोई जानता होगा। लोकल बॉय ने आरसीबी के फैंस का दिल तोड़ते हुए 93 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही सांस ली।

RCB बनाम DC मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद विराट कोहली सहित ज्यादातर खिलाड़ी केएल राहुल से हाथ मिलाकर उन्हें बेहतरीन पारी खेलने के लिए शाबाशी दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस नाराज हो गए और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

रजत पाटीदार ने राहुल से नहीं मिलाया हाथ?

आईपीएल 2025 के 24वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 6 विकेट से हराकर इस सीजन लगातार चौथी जीत हासिल की। DC के स्टार खिलाड़ी अंत तक क्रीज पर डटे रहे और 53 गेंदों पर 93 रनों की शानदार पारी खेली। राहुल ने छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई और इसके बाद जश्न के जरिए ऐलान किया कि ये मेरा मैदान है, इस ग्राउंड को मेरे से बेहतर कोई नहीं जानता। लगता है रजत पाटीदार को जश्न मनाने का तरीका पसंद नहीं आया क्योंकि उन्होंने मैच के बाद राहुल को नजरअंदाज किया और उनसे हाथ भी नहीं मिलाया।

रजत पाटीदार पर भड़के फैंस

बता दें कि केएल राहुल जब 5 के स्कोर पर खेल रहे थे तब रजत पाटीदार ने उनका कैच छोड़ा था। RCB को इस गलती का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि कैच छूटने के बाद राहुल ने आरसीबी के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। कहीं ना कहीं रजत पाटीदार की दिमाग में वो कैच चल रहा होगा क्योंकि अगर वो कैच ले लेते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। खैर, कुछ भी हो फैंस रजत पाटीदार से काफी नाराज हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया जीत का चौका

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स इकलौती ऐसी टीम है जो अभी तक अपराजित है। अक्षर पटेल की टीम ने RCB को हराकर जीत का चौका लगाया। दूसरी तरफ रजत पाटीदार की टीम का अपने घर पर बुरा हाल है। आरसीबी ने एम चिन्नास्वामी मैदान पर अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, घर से बाहर उनका जीत प्रतिशत 100 का रहा है।  

इसे भी पढ़ें: ये मेरा मैदान है... KL Rahul ने छाती ठोककर किया ऐलान, देखते रह गए कोहली, RCB को हराने के बाद जश्न का VIDEO वायरल

Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड