LSG vs RR: जयपुर में मिचेल मार्श का तूफान: LSG ने RR के सामने खड़ा किया 221 रनों का पहाड़, जोश इंग्लिस भी चमके
LSG vs RR: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने राजस्थान को 221 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read

LSG vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 64वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान को 221 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने 96 रनों की तूफानी पारी खेली।
इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ 96 रन की पारी खेली। वहीं, जोश इंग्लिस ने 60 रनों की पारी खेली।
शतक से चुके मिचेल मार्श
लखनऊ को 220 तक के स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का सबसे अहम योगदान रहा। मिचेल मार्श ने महज 57 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 96 रन बनाए। हालांकि, वो सिर्फ 4 रन से शतक से चूक गए। मिचेल मार्श के अलावा, जोश इंग्लिस ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 रन बनाए।
सुशांत मिश्रा ने लुटाए सबसे अधिक रन
राजस्थान की तरफ से सुशांत मिश्रा ने सबसे अधिक रन लुटाए। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन दिए। हालांकि, उनको एक भी विकेट नहीं मिला। इसके अलावा, बृजेश मिश्रा ने 4 ओवर में 44 रन, संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 43 रन और जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 39 रन दिए। राजस्थान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज यश राज पुंजा रहे। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए।