RR vs GT: गुजरात को मिली लगातार चौथी जीत, RR को 77 रनों से रौंदा, कप्तान शुभमन गिल और राशिद खान चमके
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस ने आसानी से 77 रन से जीत लिया है। इस मैच के हीरो रहे GT के कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाज राशिद खान।
- खेल समाचार
- 3 min read

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 52वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस ने आसानी से 77 रन से जीत लिया है।
इससे पहले मैच में राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गुजरात को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल की टीम 16.3 ओवर में 152 रन ही बना पाई। इस मैच के हीरो रहे GT के कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 84 रन की शानदार पारी खेली।
राजस्थान रॉयल्स की गाड़ी 152 पर रुकी
गुजरात के 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की गाड़ी 10 विकेट के नुकसान पर 16.3 ओवर में 152 रन पर ही रुक गई। राजस्थान की तरफ से सबसे अधिक रवींद्र जडेजा ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन बनाए। वहीं, गुजरात की तरफ से राशिद खान ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा, कगिसो रबाडा ने 2 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट अपने नाम किए।
राशिद खान और जेसन होल्डर झटके 7 विकेट
राजस्थान के खिलाफ पहले बड़ा स्कोर खड़ा करने में कप्तान गिल ने अहम भूमिका निभाई, उसके बाद गेंदबाजी में राशिद खान और जेसन होल्डर ने मिलकर कुल 7 विकेट झटके। राशिद खान ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, जेसन होल्डर ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए।
Advertisement
शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी चमके
गुजरात टाइटंस को 229 रन का स्कोर खड़ा करने में कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन का अहम योगदान रहा है। गिल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली।
वहीं, कप्तान गिल के अलावा, उनके साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इस बीच गिल और साई सुदर्शन के बीच पहली विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी रही।
Advertisement
गुजरात को मिली लगातार चौथी जीत
राजस्थान रॉयल्स रॉयल्स को हराते ही गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 में लगातार चौथी जीत मिल गई है। इस जीत के साथ गुजरात 11 मैचों के बाद 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के हार के बाद राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ 5वें पायदान पर मौजूद है। यह राजस्थान की लगातार दूसरी हार है।