RR vs CSK: पहले मैच में ही चेन्नई ने कटाई नाक... शिवम दुबे, संजू सैमसन जैसे वर्ल्ड कप के धुरंधर भी फेल, पूरी टीम सिर्फ इतने रन पर ढेर

RR vs CSK: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई की टीम 127 रन ही बना पाई। राजस्थान को जीतने के लिए 128 रन चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings IPL 2026
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स | Image: X/IPL

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) में तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की पूरी टीम 10 विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में महज 127 रन ही बना पाई।

आईपीएल के तीसरे मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की टीम रन बनाने के मामले में पूरी तरह फेल रही। चेन्नई की बैटिंग लाइनअप पूरी तरह फेल रही। वहीं, शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाज राजस्थान के बल्लेबाजों पर हावी रहे। शुरुआत में ही राजस्थान के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई को झटके दिए।

नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर के आगे चेन्नई ढेर

मैच में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 6 रन पर नांद्रे बर्गर का शिकार बने। उसके बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी महज 6 रन पर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। इसके बाद आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही नांद्रे बर्गर पवेलियन लौट गए। एक समय में 50 रन पर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।

जडेजा ने एक ओवर में चटकाए 2 विकेट

राजस्थान के तेज गेंदबाजों ने कहर तो बरपाय ही साथ में रवींद्र जडेजा ने भी स्पिन से खूब कहर बरपाय। रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर चेन्नई की कमर तोड़ दी। जडेजा ने पहले सरफराज खान को आउट किया उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के हीरो शिवम दुबे को भी चलता किया। इस मैच में जडेजा के अलावा, नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर ने भी 2-2 विकेट चटकाए।

Advertisement

जेमी ओवरटन ने बनाए सबसे अधिक रन

चेन्नई की पूरी टीम 127 रन पर ढेर हो गई। चेन्नई की तरफ से सबसे अधिक जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाए। इसके अलावा, कार्तिक शर्मा ने 18, सरफराज खान ने 17 रन बनाए। वहीं, संजू सैमसन 6 रन, कप्तान ऋतुराज 6, आयुष म्हात्रे 0 रन बनाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें: MI के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने टोका फिर... VIDEO

 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड