PBKS vs MI: लड़ते-गिरते पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रनों का लक्ष्य, शार्दुल ठाकुर ने गेंद से किया कमाल
Punjab Kings vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में 58 वां मैच आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 201 रन का लक्ष्य दिया है। इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए।
- खेल समाचार
- 2 min read

Punjab Kings vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार, 14 मई को 58वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने मुंबई को 201 रनों का लक्ष्य दिया है।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले पंजाब को बैटिंग करने का न्योता दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया है। इस मैच में मुंबई की तरफ से सबसे अधिक शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। वहीं, पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतकीय पारी खेली।
लड़ते-गिरते PBKS ने MI को दिया 201 रनों का लक्ष्य
इस मैच में पंजाब ने लड़ते-गिरते मुंबई को 201 रन का लक्ष्य दिया है। इससे पहले पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह (57 रन) के अलावा, लगभग सभी बल्लेबाज फ्लॉप ही रहे।
सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 22 रन से लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर (4 रन), कूपर कोनोली (21 रन), सूर्यांश शेडगे (8 रन ) और शशांक सिंह (2 रन) बनाकर चलते बने। एक तरह से पंजाब की मिडिल ऑर्डर पस्त हो गई। हालांकि, अंत में अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 38 रन की पारी खेली, जिसके दम पर पंजाब 200 रन बना पाई।
Advertisement
शार्दुल ठाकुर चमके
पंजाब किंग्स को महज 200 रन पर रोकने का काम शार्दुल ठाकुर ने बखूबी किया। उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, दीपक चाहर ने सबसे अधिक 2 विकेट अपने नाम किए।