PBKS vs GT: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मारी बाजी, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, कूपर और वैशाक चमके

PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसे पंजाब किंग ने आसानी से जीत लिया। पंजाब की तरफ से सबसे अधिक कूपर कॉनॉली ने रन बनाए।

Follow : Google News Icon  
Punjab Kings vs Gujarat Titans ipl 2026
रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मारी बाजी | Image: X/IPL

PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का चौथा मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गुजरात टाइटंस को बैटिंग करने का न्योता दिया। 

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर  162 रन की बना पाई। गुजरात के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम ने रोमांचक मुकाबले में 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल कर ली। पंजाब की तरफ से सबसे अधिक रन कूपर कॉनॉली ने बनाए।

कूपर कॉनॉली पंजाब का बने 'किंग'

गुजरात के 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की पलटन कुछ समय के लिए लड़खड़ाई, लेकिन बाद में कामयाब रही। इस मैच में पंजाब की तरफ से सबसे अधिक कूपर कॉनॉली ने रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 72 रन की पारी खेली। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 रन की पारी खेली। पंजाब ने इस रोमांचक मैच को 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर 3 विकेट से जीत लिया।  

वैशाक और युजवेंद्र चहल चमके

इससे पहले गुजरात टाइटंस को 162 रन पर रोकने का काम पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार तरीके से किया। पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज विजयकुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल रहे। विजयकुमार वैशाक ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Advertisement

शुभमन गिल और बटलर हुए फ्लॉप

मैच में पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद ही धीमी रही। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं कर पाए। गिल 27 गेंदों पर 39 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए। इसके अलावा, जोस बटलर भी 33 गेंदों पर 38 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए।
 

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड