अपडेटेड 21 April 2024 at 22:44 IST

रोहित के लिए जान की बाजी लगाने वाले झूठे दावों पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, पोस्ट शेयर कर दी सफाई

सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें हो रही है PBKS की सहमालकिन प्रीति जिंटा MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स में शामिल करेंगी।

Follow : Google News Icon  
Preity Zinta slams fake Rohit Sharma rumours
Preity Zinta slams fake Rohit Sharma rumours | Image: X/@IPL/iplt20.com/BCCI

IPL 2024: कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें की जा रही है कि पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स में शामिल कर लेंगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर शिखर धवन की जगह रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स की कप्तानी सौंपने की बातें की जा रही थी।

इस खबर पर हाल ही में प्रीति जिंटा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इन खबरों को पूरी तरह गलत ठहराया है।

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट में तमाम न्यूज पोर्टल के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। जिनके साथ उन्होंने लिखा है, “#Fakenews ये सभी आर्टिकल पूरी तरह से फर्जी और आधारहीन हैं। मैं रोहित शर्मा का बहुत सम्मान करती हूं और उनकी बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन मैंने कभी भी किसी इंटरव्यू में उनकी चर्चा नहीं की और न ही यह बयान दिया! मेरे मन में शिखर धवन के प्रति भी बहुत सम्मान है और वह इस समय घायल हैं, ये आर्टिकल इस वक्त एक बहुत खराब असर छोड़ सकता है।”

Advertisement

जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगी प्रीति जिंटा 

प्रीति जिंटा किंग्स एलेवन पंजाब टीम की मालकिन हैं। लंबे समय से वह फिल्मों से दूर हैं। लेकिन जल्द ही प्रीति जिंटा फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कर्ण का 'ब्रह्मास्त्र' भी नहीं आया RCB के काम, घायल हुए स्टार्क मगर KKR को मिली रोमांचक जीत - Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 21 April 2024 at 22:44 IST