LIVE BLOG

अपडेटेड 23 March 2024 at 19:25 IST

DC vs PBKS: पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया, सैम करन ने खेली 63 रनों की शानदार पारी

DC vs PBKS, IPL 2024: आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। पंजाब किंग्स ने ये मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया।

Follow : Google News Icon  
PBKs vs DC Match
PBKs vs DC Match | Image: IPLT20.com

23 March 2024 at 19:24 IST

PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले टॉस जीता और उसके बाद मुकाबले में भी 4 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन पंजाब किंग्स की ओर से सैम करने ने शानदार अर्द्धशतकीय 63 रनों की शानदार पारी खेली। 


23 March 2024 at 19:17 IST

DC vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स के 6 विके गिरे

पंजाब किंग्स को छठां झटका शशांक सिंह के रूप में लगा वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 


Advertisement

23 March 2024 at 18:48 IST

DC vs PBKS Live Score: पंजाब के 4 विकेट गिरे

पंजाब को 12वें ओवर में 100 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कमाल के स्किल्स दिखाते हुए जितेश शर्मा को स्टंप किया। जितेश रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में क्रीज से बाहर आ गए। गेंद उनसे मिस हुई और पंत के ग्लव्स में गई। पंत ने बिना कोई मौका गंवाते हुए गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। जितेश नौ रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 103 रन है। फिलहाल लियाम लिविंगस्टोन और सैम करन क्रीज पर हैं।


23 March 2024 at 17:51 IST

DC vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

175 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को पहला झटका कप्तान शिखर धव के रूप में लगा। शिखर धवन 22 रन बनाकर इशांत शर्मा का शिकार बने। 


Advertisement

23 March 2024 at 17:22 IST

DC vs PBKS Live Score: अभिषेक पोरैल ने खेली शानदार पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर में पोरेल ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए। 19वें ओवर तक दिल्ली का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन था और पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से टीम 174 रन तक पहुंच गई।


23 March 2024 at 16:59 IST

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली के सात विकेट गिरे

दिल्ली कैपिटल्स को 138 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। अक्षर पटेल 13 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल सुमित कुमार और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। पोरेल इम्पैक्ट सब के रूप में मैदान पर आए हैं।


23 March 2024 at 16:33 IST

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के चार विकेट गिरे

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कमबैक करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए 13 गेंदों पर 18 रन बनाए और हर्षल पटेल् की गेंद का शिकार बने। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पिच पर रिकी भुई और ट्रिस्टन स्टब्स खेल रहे हैं। 


23 March 2024 at 16:10 IST

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका डेविड वॉर्नर के लूप में लगा है। वॉर्नर 29 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए । क्रीज पर अब ऋषभ पंत और शाइ होप मौजूद है। 


23 March 2024 at 15:53 IST

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका मिशेल मार्श के रूप में लगा। मार्श 20 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पिच पर अब शाइ होप और डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 


23 March 2024 at 15:20 IST

DC vs PBKS Live Score: पंजाब और दिल्ली दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह


23 March 2024 at 15:06 IST

DC vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

DC vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 15 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। 


23 March 2024 at 14:15 IST

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

DC vs PBKS Live Score: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिच मार्श, ऋषभ पंत (सी), ट्रिस्टियन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ए नॉर्टजे


23 March 2024 at 14:14 IST

DC vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

DC vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, सिकंदर रजा, सैम कुरेन, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा


23 March 2024 at 14:01 IST

DC vs PBKS Live Score: 454 दिन बाद पंत की वापसी

DC vs PBKS Live Score: DC vs PBKS Live Score: आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मैच में सभी की निगाहें टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत पर रहेगी जो 454 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। 30 दिसंबर, 2022 को पंत का भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद वो लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच ये मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बता दें कि इस स्टेडियम में पहली बार आईपीएल का कोई मैच खेला जाएगा। 
 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 14:04 IST