IPL Final: ऑरेंज-पर्पल कैप जीतने वालों की होगी छप्परफाड़ कमाई, जानें कितना मिलेगी Prize Money
Orange-Purple Cap Winners Prize Money: आईपीएल 2026 का आज फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वालें खिलाड़ियों पर जमकर धन की बारिश होगी।
- खेल समाचार
- 2 min read

Orange And Purple Cap Winners Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मे खिताबी जंग के लिए आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुरू हो जाएगा
आईपीएल सीजन 2026 में विजेता और उपविजेता टीमों के ऊपर जमकर धन की बारिश होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार जहां विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ साथ 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी, तो वहीं, पविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। आईपीएल 2026 में ऑरेंज-पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी के ऊपर भी जमकर धन की बारिश होने वाली है।
ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन खिलाड़ी?
सबसे पहले यह बात कर लेते हैं कि ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन से खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में आपको बता दें कि ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं। हालांकि, उनकी टीम फाइनल से बाहर हो चुकी है।
वहीं, दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल 15 मैचों के बाद 722 रन बनाए। तीसरे नंबर के गुजरात के ही साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 710 रन बनाए हैं। आपको बता दें ये दोनों ही खिलाड़ी फाइनल में दिखाई देंगे।
पर्पल कैप की रेस में कौन-कौन खिलाड़ी?
ऑरेंज कैप के बाद अब पर्पल कैप की बात कर लेते हैं। पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे गुजरात के कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 16 मैच में 28 विकेट लिए हैं। वहीं, आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार 15 मैचों में 26 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें कि आज के फाइनल मैच में ये दोनों ही खिलाड़ी दिखाई देंगे।
Advertisement
ऑरेंज-पर्पल कैप जीतने वाले को कितनी राशि मिलेगी?
रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, पर्पल कैप जीतने वाले को भी 10 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन खिलाड़ी को 20 लाख रुपए और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन 15 लाख रुपए की इनाम राशि मिलेगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, रनर-अप भी होगा मालामाल; जानिए प्राइज मनी