अपडेटेड 22 April 2025 at 16:08 IST
इसे कहते है दीवानगी... निकोलस पूरन के सिक्स से फूटा था फैन का सिर, अब लखनऊ के नवाब ने किया कुछ ऐसा, दिल जीत रहा ये VIDEO
आईपीएल 2025 में फैंस अपनी दीवानगी का रोज एक ऐसा नमूना पेश करते हैं जिसे देखकर क्रिकेटर हैरान रह जाते हैं। ठीक कुछ ऐसा ही हुआ LSG के निकोलस पूरन के साथ।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025, Nicolas Pooran Fan Moment: आईपीएल 2025 में 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था। जिसमें लखनऊ के नवाब निकोलस पूरन ने एक ऐसा छक्का जड़ा था कि स्टैंड्स में बैठे फैन नबील का सिर फूट गया था।
अब लखनऊ सुपर जायंट्स के इस बल्लेबाज उस फैन के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखकर पूरे क्रिकेट जगत में उनकी तारीफ हो रही है। बात करें लखनऊ सुपर जायंट्स की तो एलएसजी 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल पर 5वें नंबर पर है। आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा।
निकोलस पूरन के शॉट से फूटा था फैन का सिर
लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इस फैन के लिए कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में निकोलस पूरन ने एक ऐसा सिक्स जड़ा था जो सीधा फैन के सिर पर जा लगा था। गेंद सिर पर लगने से इस फैन का सिर फूट गया तो और वो काफी जख्मी भी हो गया था।
निकोलस पूरन ने बनाया उस फैन का दिन
मंगलवार यानी 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले निकोलस पूरन ने उस फैन को फोन करके बुलाया और उससे उसका हाल चाल जाना। इसी के साथ पूरन ने उस फैन को अपनी साइन की हुई कैप गिफ्ट की। सोशल मीडिया पर निकोलस पूरन का ये स्वीट गेस्चर तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisement
बात करें गुजरात टाइटंस के खिलाफ निकोलस पूरन की उस पारी की तो पूरन ने उस मैच में 34 गेंदों में 61 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए थे। जिनमें से एक छक्के से फैन का सिर तक फूट गया था। फैन को काफी ज्यादा चोट आई थी। उसका इलाज भी किया गया लेकिन ये फैन अभी भी लखनऊ को सपोर्ट करने के लिए काफी उत्सुक है।
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला
बात करें आज के मुकाबले की तो लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। जहां एक ओर अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल पर 10 अंको और +0.589 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं तो वहीं लखनऊ की टीम भी 10 अंकों और +0.088 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल पर 5वें स्थान पर है।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 22 April 2025 at 16:05 IST